अमेरिका में रह रही चीनी साइंटिस्ट ने चीन के करतूतों की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने बताया कि चीन ने कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को बताया था उससे काफी पहले से चीन की सरकार को वायरस के बारे में पता चल चुका था। साइंटिस्ट डॉ. ली मेंग यान ने बताया कि सुपरवाइजर ने उनकी रिसर्च को भी नजरअंदाज कर दिया, जिससे लोगों की जिंदगी बच सकती थी। इसके बाद अप्रैल के आखिर में वह हांगकांग से भागकर अमेरिका चली गईं। वह हांगकांग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरोलॉजी और इम्यूनोलॉजी की एक्सपर्ट रही हैं।
ली ने बताया कि कैंपस से निकलते समय उन्होंने बेहद सावधानी बरती, ताकि सेंसर और कैमरों की नजर से बच सकें, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर पकड़ी गईं तो उन्हें जेल में बंद कर दिया जाएगा या फिर उन्हें ‘गायब’ भी किया जा सकता है और उनकी हत्या भी की जा सकती है।
अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज से ली मेंग यान ने बताया कि चीन की सरकार उनकी प्रतिष्ठा को खत्म करने की कोशिश में थी और उन्हें शांत करवाने के लिए साइबर अटैक करवाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें वहां खतरा महसूस होने लगा। वह अब कभी अपने घर लौट नहीं पाएंगी। अगर वह कोरोना से जुड़ी सच्चाई चीन में बतातीं तो उन्हें जान से मार दिया जाता।
यान ने यह भी दावा किया कि वे दुनिया के चुनिंदा साइंटिस्ट में शामिल थीं जिन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस पर स्टडी की। उन्होंने कहा कि चीन ने दिसंबर 2019 में हांगकांग के एक्सपर्ट को भी कोरोना पर रिसर्च करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने जानने वालों से कोरोना की जानकारी जुटाई। यान को चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के साइंटिस्ट ने 31 दिसंबर 2019 को ही बता दिया था कि कोरोना इंसान से इंसान में फैलता है, लेकिन तब तक चीन ने WHO या दुनिया को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
ली मेंग यान ने कहा कि कोरोना के मामले सामने आने के बाद शुरुआत में चीन के ज्यादातर डॉक्टर्स कहने लगे- ‘हम इसके बारे में बात नहीं कर सकते। हमें मास्क पहनने की जरूरत है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...