Google Analytics Meta Pixel बातचीत में राजी होकर भी नहीं हट रहे चीनी सैनिक - Ekhabri.com

बातचीत में राजी होकर भी नहीं हट रहे चीनी सैनिक

ड्रैगन सेना कूटनीतिक स्‍तर की वार्ता में सीमा से पीछे हटने की सहमति बावजूद LAC पर डटी हुई है। इससे पहले भी चीनी सेना ने यही किया था। उस समय कमांडर स्‍तर की बातचीत में सीमा से पीछे हटने को राजी हो गई थी। मगर जब भारतीय उसी जगह पर यह देखने पहुंची की चीनी सेना ने वार्ता की शर्तका पालन किया है या नहीं तो धोखे से हमला कर दिया। भारतीय सेना ने पिछली धोखाधडी से सबक लेते हुए अब सीमा न केवल डटी हुई है, बल्कि सतर्क भी है।

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी तनाव को कम करने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बावजूद लद्दाख के संवेदनशील क्षेत्र में दोनों देश के बीच तनाव को कम करने में सफलता नहीं मिली है। वास्तविक नियंत्रण रेखा के कुछ प्वाइंट्स पर तनाव कम करने की प्रक्रिया रुकी हुई है।

पैंगोंग त्सो और डेपसांग सहित एलएसी के साथ लगे तनाव वाले क्षेत्रों में चीनी सैनिक अभी भी जमे हैं। एक सैन्‍य अधिकारी ने बताया कि संघर्ष का एक लंबा दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों देश के बीच विवाद सर्दियों के महीनों तक जा सकता है और भारतीय सशस्त्र बल इस लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। भारतीय इलाक़ों में अब भी अपनी चीन सेना के साथ डटा है और वापस जाने का नाम नहीं ले रहा है। करीब ढाई महीने से ज़्यादा हो गया है। मेजर जनरल स्तर की दर्जनों और कोर कमांडर स्तर की भी चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन जमीन पर अब भी ठोस बदलाव नहीं आया है।

14 जुलाई को भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की चौथी बातचीत में अगले फ़ेज़ को शुरू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन चीन की सेना पहले फ़ेज़ के बाद एक क़दम भी पीछे नहीं हटी है। पहले फ़ेज़ में गलवान,  हॉट स्प्रिंग गोगरा से 1 से 2 किलोमीटर तक चीन और भारतीय सेना पीछे हटी थीं। चीन की चालबाज़ी को देखते हुए भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कस ली है। लद्दाख में भीषण ठंड पड़ती है। ऐसे में यहां के मौसम को देखते हुए भारतीय सेना ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सैन्‍य सूत्रों के मुताबिक सीमा पर हमारे सैनिकों को हथियार की कोई कमी नहीं है। अब ठंड से बचने के लिए दूसरे सामान जैसे खास कपड़े,  स्पेशल टेंट्स, गाड़ियों के लिए ईंधन और राशन पानी जमा कर लिए गए हैं। ठंड के दिनों में बर्फबारी के चलते सीमा पर कोई समान पहुंचाना मुश्किल चुनौती होगी।

एक सीनियर आर्मी ऑफिसर ने कहा कि हर साल लद्दाख में 30 हज़ार मैट्रिक टन राशन की जरूरत पड़ती है,  लेकिन इस साल दोगुने राशन की जरूरत है,  क्योंकि इन दिनों वहां हज़ारों सैनिक तैनात हैं। चीन के सैनिक जल्दी LAC से पीछे हटने को तैयार नहीं है। लिहाज़ा हम लोग लंबे वक्त के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि तनाव को हल करने के लिए बातचीत की प्रक्रिया जटिल है। उन्होंने कहा कि वार्ता में प्रगति से सीमा विवाद को हल करने में मदद मिलनी चाहिए,  लेकिन वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकते हैं कि स्थिति को किस हद तक हल किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *