Google Analytics Meta Pixel Indian Air Force Day पर चिनूक-अपाचे ने दिखाया दम, वायु योद्धा किए गए सम्मानित - Ekhabri.com

Indian Air Force Day पर चिनूक-अपाचे ने दिखाया दम, वायु योद्धा किए गए सम्मानित

भारतीय वायुसेना गुरुवार 88वां स्थापना दिवस मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर स्‍थापना दिवस पर आयोजित समारोह में वायुसेना ने परेड की। इस दौरान वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है। वहीं चिनूक और अपाचे भी दम दिखा रहे हैं। इस मौके पर सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख, कई वरिष्ठ अफसर और CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु वीरों को शुभकामनाएं दीं।

वायुसेना एक प्रमुख क्षेत्रीय बल है, जिसने समय-समय पर अपनी क्षमताओं को साबित किया है। इसका हालिया उदाहरण बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक है। भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था।

प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति ने दी बधाई
वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योद्धाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।’

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वायुसेना दिवस पर हम गर्व से अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहायता करने के लिए राष्ट्र भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी रहेगा।

Read Also  बिहार में सरकार गठन का फार्मूला फाइनल, दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग

समारोह में वायुसैनिकों को भदौरिया ने किया सम्मानित

युद्ध सेवा मेडल
अति विशिष्ट सेवा मेडल– सुनील काशीनाथ
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन यशपाल नेगी
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन जोजेस
विशिष्ट सेवा मेडल– स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल

गैलेंट्री अवॉर्ड
ग्रुप कैप्टन प्रणब राज
ग्रुप कैप्टन दलेर सिंह
ग्रुप कैप्टन राजेश अग्रवाल
विंग कमांडर अमित रंजन
स्क्वाडन लीडर पंकज अरविंद
ग्रुप कैप्टन प्रभात मलिक
ग्रुप कैप्टन रामाराव
ग्रुप कैप्टन गिरीश
ग्रुप कैप्टन तरुण गुप्ता
ग्रुप कैप्टन प्रेम आनंद
ग्रुप कैप्टन सुमित गर्ग
ग्रुप कैप्टन सौरभ
ग्रुप कैप्टन समित गुप्ता

विशिष्ट सेवा मेडल
एयरवाइस मार्शल दलजीत सिंह
एयरवाइस मार्शल सुंदरम आनंदन
एयर कोमोडोर विजय जोशी
ब्रिगेडियर संजय माथुर

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *