Google Analytics Meta Pixel बिहार में सरकार गठन का फार्मूला फाइनल, दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग - Ekhabri.com

बिहार में सरकार गठन का फार्मूला फाइनल, दिल्ली पहुंचे मांझी, कुशवाहा और चिराग

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन का फार्मूला तय हो गया है। बीजेपी और जेडीयू के बीच सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। बीजेपी अब अपने बाकी सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन पर बातचीत कर रही है। इसी क्रम में HAM के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गयाजी से दिल्ली पहुंचे हैं। मांझी की मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से तय है।

 

 

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा भी पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं और वे भी अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर चिराग पासवान भी आज पटना से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में RLJP, HAM और RLM के नेताओं के साथ सरकार गठन को लेकर अहम मीटिंग्स होंगी। सूत्रों का कहना है कि बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अगले 48–72 घंटे में लगभग स्पष्ट हो जाएगी और मंत्री पदों की सूची भी तय होने लगेगी।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, 6 विधायक पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनती दिख रही है। इसी खाका को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ जेडीयू ने बातचीत पूरी की है। वहीं आज सुबह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा पटना लौट आए हैं। चर्चा के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर आगे का रोडमैप रखेंगे।

 

 

पटना पहुंचकर वे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक और एनडीए विधायक दल की बैठक की तैयारियों को भी आगे बढ़ाएंगे। जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को बुलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि 18 नवंबर तक एनडीए अपना नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इसके साथ ही सरकार गठन का औपचारिक ऐलान भी किसी भी समय हो सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *