Google Analytics Meta Pixel चिरायु योजना से बीजापुर के तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान - Ekhabri.com

चिरायु योजना से बीजापुर के तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायपुर। बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले तीन बच्चों के लिए चिरायु योजना उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात कटे होंठ की समस्या से प्रभावित अयान, अंजलि और सविता की पहचान की गई। आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों बच्चों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया, जहां उनका सफलतापूर्वक उपचार कराया गया।

 

गंगालूर निवासी संतोष साहनी का सवा साल का बेटा अयान जन्म से ही कटे होंठ की समस्या से पीड़ित था। गांव में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने अयान की समस्या की पहचान की। इसके बाद आवश्यक जांच और उपचार संबंधी प्रक्रिया पूरी कर उसे रायपुर भेजा गया। रायपुर स्थित मेडिशाइन अस्पताल में अयान का सफल उपचार हुआ। बेटे के उपचार के बाद परिवार को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें उसके बेहतर भविष्य की उम्मीद मजबूत हुई है।

 

इसी तरह बीजापुर जिले के इशूलनार और तोड़का गांव की दो बच्चियां भी जन्मजात कटे होंठ की समस्या से प्रभावित थीं। इशूलनार निवासी आठ वर्षीय अंजलि हापका और तोड़का निवासी तीन वर्षीय सविता ताती की पहचान भी चिरायु टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान की। दोनों बच्चियों को विशेषज्ञ उपचार के लिए रायपुर भेजा गया, जहां चिरायु योजना के तहत उनका निःशुल्क उपचार कराया गया।

 

चिरायु योजना के माध्यम से बच्चों में जन्मजात समस्याओं, विभिन्न बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है। बीजापुर के इन तीन बच्चों के उपचार से न केवल उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की राह मिली है, बल्कि उनके परिवारों की लंबे समय से चली आ रही चिंता भी कम हुई है।

Read Also  छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में तिहरा सम्मान

 

अयान के उपचार से परिवार को मिली नई उम्मीद

 

अयान के पिता संतोष साहनी अपने बेटे की जन्मजात समस्या को लेकर चिंतित थे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम ने समस्या की पहचान करने के बाद आवश्यक जांच और उपचार की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद अयान को रायपुर लाकर उसका उपचार कराया गया। बेटे के सफल उपचार के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। अयान के चेहरे में आए बदलाव ने परिवार को उसके बेहतर भविष्य के प्रति नई उम्मीद दी है।

 

अंजलि के परिवार की चिंता भी हुई दूर

 

इशूलनार निवासी अंजलि हापका के पिता सुखमा हापका बेटी की जन्मजात समस्या को लेकर चिंतित थे। चिरायु टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अंजलि की समस्या की पहचान की और उसे विशेषज्ञ उपचार के लिए रायपुर भेजा। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका ऑपरेशन कराया गया। उपचार के बाद परिवार को अंजलि के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर राहत मिली है।

 

सविता के सफल उपचार से परिवार में खुशी

 

तोड़का निवासी तीन वर्षीय सविता ताती भी जन्मजात कटे होंठ की समस्या से प्रभावित थी। चिरायु टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसकी पहचान की और उपचार संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद सविता को रायपुर लाकर मेडिशाइन अस्पताल में उसका सफल उपचार कराया गया। बेटी के उपचार के बाद उसके पिता बीजू ताती और परिवार ने राहत महसूस की है। परिवार ने चिरायु योजना के माध्यम से मिली उपचार सुविधा पर खुशी व्यक्त की।

 

चिरायु योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को मिल रहा लाभ

Read Also  छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार को जबरदस्त जनसमर्थन, तीन दिन में तीन लाख से अधिक आवेदन

 

चिरायु योजना के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ बच्चों में जन्मजात एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान की जा रही है। बीजापुर के अयान, अंजलि और सविता का उपचार इसका उदाहरण है कि समय पर पहचान और उचित उपचार मिलने से बच्चों के स्वास्थ्य के साथ उनके परिवारों के भविष्य को लेकर उम्मीद भी मजबूत होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *