Google Analytics Meta Pixel भाजपा-कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के लिए दावे और तैयारी! - Ekhabri.com

भाजपा-कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के लिए दावे और तैयारी!

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस तैयारी में जुट गई हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता कभी भी लग सकती है। बीजेपी ने एक कदम आगे बढ़कर उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस सुस्त नजर आ रही है। अकेले प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कमान सभालें हुए हैं। बैज सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फिर सक्रिय किया जा सके। दोनों दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

 

 

 

प्रदेश की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर भाजपा का कब्जा है, जबकि 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा को कुल 50.70 प्रतिशत वोट मिला था, वहीं कांग्रेस को 40.91 प्रतिशत वोट मिला था। विधानासभा चुनाव में बम्पर जीत के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव मे कोई कसर नहीं छोडना चाह रही है। बीजेपी नेता प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद प्रदेश की कमान संभाले हैं। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मार्च को रायपुर मे एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली मे हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम का चयन कर घोषित भी कर दिया गया।

 

 

 

कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हार के गम भूल नहीं पाई है। प्रदेश कांग्रेस दीपक बैज को छोड़ कोई भी नेता अभी तक हार के सदमे से उबर नहीं पाया है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। दीपक बैज लगातार सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। राहुल गांधी का न्याय यात्रा भी प्रदेश के तीन लोकससभा सीटों से ही होकर गुजरी, लेकिन उसका कोई खास फर्क देखने को नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर है। कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने के लिए निर्देशित भी कर रहे हैं। हमारे पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 200 से अधिक आवेदन आया है।

 

 

बहरहाल लोकसभा चुनाव जीत के दावे तो दोनों ही राजनीतिक दल कर रहे हैं, लेकिन जनता की मन में क्या है यह तो सिर्फ जनता ही जान सकती है। विधानसभा चुनाव में जनता ने जिस तरह का उलटफेर किया। इससे साबित हो गया है कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *