Google Analytics Meta Pixel सीएम भूपेश बघेल लखनऊ में तो कुमारी सैलजा रायपुर में केन्द्र के खिलाफ करेंगी हल्लाबोल - Ekhabri.com

सीएम भूपेश बघेल लखनऊ में तो कुमारी सैलजा रायपुर में केन्द्र के खिलाफ करेंगी हल्लाबोल

रायपुर-लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के मामले में 29 मार्च को कांग्रेस पूरे देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। तो वहीं कुमारी सैलजा रायपुर में प्रेस को सम्बोधित कर केन्द्र सरकार पर हमला बोलेंगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी किये गये शेड्यूल के मुताबिक AICC की महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 28 मार्च को नियमित विमान से दोपहर 01.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगी। वहीं 29 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कुमारी सैलजा प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर‌ मामले में कांग्रेस का पक्ष रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगी। कुमारी सैलजा शाम 5.40 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस देश भर में अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रही है और आगे की रणनीति भी तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंचते ही सबसे पहले प्रदेश कार्यकारिणी, विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्षों की बैठक लेंगी। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा और आगामी प्रदर्शनों से जुड़े दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिए जाएंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भी अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *