Google Analytics Meta Pixel डॉ. लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार की लघु वनोपज खरीदी और सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने की पहल को सराहा - Ekhabri.com

डॉ. लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार की लघु वनोपज खरीदी और सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने की पहल को सराहा

मंत्री डॉ. टेकाम से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासी कल्याण और विकास के कार्यों की प्रशंसा की

मंत्री डॉ. टेकाम और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय आने का आमंत्रण

रायपुर- संयुक्त राष्ट्र संघ कृषि संगठन के आदिवासी विभाग के प्रमुख डॉ. योन फर्नेडेस लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी कल्याण और विकास के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी और वनवासियों को सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने को सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर डॉ. लेरिनोआ ने मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय भी आने का आमंत्रण दिया।गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ कृषि संगठन के आदिवासी विभाग के प्रमुख डॉ. योन फर्नेडेस लेरिनोआ ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान बीते दिनों आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉ. योन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनायें निश्चित ही आदिवासी समाज के लिये सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डॉ. टेकाम ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों के कल्याण और उन्नति के लिए चलाई जा रही योजनाओं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वनोपजों के समर्थन मूल्य और वनोपज खरीदी के सफलताओं के बारे में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने डॉ. लेरिनोआ को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में मिलेट्स (मोटे अनाज), विभिन्न कंदों और अन्य परंपरागत जड़ी बूटियों के संरक्षण-संवर्धन को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. लेरिनोआ मुलाकात के दौरान कहा कि इन प्रयासों को शैक्षणिक गतिविधियों से भी जोड़ना चाहिये। विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों की पाठशालाओं, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आदिवासी समाज के इस ज्ञान को औपचारिक पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करना चाहिये। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में इसके अनुभव बेहद परिवर्तनकारी साबित हुये हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *