राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी जिले के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। सभी नागरिकों का नियम अनुसार कार्य करे। ऐसा काम करें कि आपके रिटायरमेंट के बाद लोग आपके काम की वजह से याद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व के 2 मिनट के कार्य को 6 माह तक घुमाने नहीं हो। राजस्व कार्यों में गति लाएं। आगामी 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक राजस्व पखवाड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी राजस्व कार्यों का निराकरण किया जाए।
कलेक्टर धर्मेश साहू ने मंत्री वर्मा को बताया कि जिले में पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में ग्रामीणों के जितने राजस्व प्रकरण होंगे, उनके माध्यम से तहसीलदार कार्यालय में जमा होंगे, जिसका मॉनिटरिंग कलेक्टर स्तर पर किया जाएगा, जिससे जिले के राजस्व कार्यों के निपटारा शीघ्र होगा। बैठक में मंत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अपराध रोकवाएं। उन्होंने कहा कि अपराध किसी का भी हो, छोटा हो या बड़ा हो। अपराध, अपराध होता है, उसके विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।प्रभारी मंत्री वर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावास भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों की सूची मांगी और जो मरम्मत कार्य हो रहे उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वर्मा ने सड़क, पुल-पुलिया जैसे बुनियादी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी निर्माण अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्मा ने विभागीय योजनाओं नल जल योजना, महतारी वंदन, सौर सुजला योजना, पीएम विश्वकर्मा, मनरेगा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम उज्ज्वला योजना आदि के जिले की स्थिति की जानकारी ली और प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
वर्मा ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को जिले में शिक्षकों की रिक्त सूची मांगी। उन्होंने कहा कि अपने स्कूलों को अपडेट करें। स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का कार्य पीएम ग्रामीण सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क आदि के माध्यम से किया जाए ताकि पहुंच सुलभ हो। उन्होंने कहा पटवारी कार्यालय के लिए भवन निर्माण कराएं ताकि पटवारी वहां रहकर किसानों का कार्य करें। अवैध प्लाटिंग, बिक्री और नामांतरण पर शीघ्र रोक लगाएं। परिसीमन के मामले में मंत्री वर्मा ने कहा कि वार्ड नहीं बढ़ेगा, जो एरिया कट गया था उस एरिया को परिसीमन अंतर्गत जोड़ना है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एसडीएम अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित जिले के अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...