Google Analytics Meta Pixel सीएम साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, और मिल गया न्याय - Ekhabri.com

सीएम साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, और मिल गया न्याय

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेट मुलाक़ात कार्यक्रम रंग लाता दिखाई दे रहा है। लोगों की शिकायतें व उनकी समस्याओं को बखूबी सुनने के बाद दूर भी की जा रही है। मुख्यमंत्री की इस भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में आये आवेदनों को प्रशसनिक अधिकारी भी गंभीरता से ले रहे हैं, जिसका परिणाम यह रहा कि मुख्यमंत्री से लकड़ी चोरी की शिकायत और कलेक्टर को बेचारा कहने वाली किरणमयी अब मुख्यमंत्री और प्रशासन का धन्यवाद देने से नहीं चूक रही हैं। क्या है पुरा मामला आई आपको बताते है। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इन सभी विधानसभा में पहुंच ग्रामीणों से भेट मुलाक़ात कर चौपाल लगाकर बकायदा उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री का कांकेर जिले के दौरा भी काफी अहम रहा। 4 दीवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी। ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुन त्वरित निराकरण का भरोशा भी दिलाया। कांकेर विधानसभा के ग्राम बदल में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से एक महिला ने ऐसी बात कह दी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार के हंसने लगे। शिकयत करने वाली महिला किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ को काटकर चोरी किये जाने का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया, लेकिन लकड़ी उसे नहीं मिल पाई। जिसकी शिकायत महिला ने मुख्यमंत्री से कर डाली। मुख्यमंत्री ने भरोशा जताते हुए उचित न्याय दिलाने की बात कही। वहीं जब मुख्यमंत्री ने पूछा की कलेक्टर को शिकायत की थी क्या ? किरणमयी रजक को लगा कि मुख्यमंत्री कलेक्टर को डांटेगे, इस पर उसने मुख्यमंत्री से कहा कि साहब इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है। ये सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके लगाकर हंसने लगे थे। मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हंसे बिना नहीं रह सका। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला से जब्त लकड़ी को वन विभाग द्वारा नीलाम कर राशि दिये जाने की बात कही थी, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया और आज किरणमयी को कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने घर पहुंच कर जब्त की गई सागौन लकड़ी की नीलामी की राशि 11 हजार 1 सौ 54 रुपये उनके हाथ सौंप दी। राशि मिलने पर महिला ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *