रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 महीने बंद रहने के बाद दोबारा खुले स्कूलों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दो दिनों में तीन स्कूलों में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के संक्रमण का मामला सामने आया है। इसको लेकर पालक डरे हुए हैं। अब सरकार ऐसे स्कूलों को बंद करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा, जिन क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए हैं, वहां स्कूलों को बंद रखा जाएगा। असम के तीन दिनी दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को खोलने का फैसला हुआ है। खासकर के ऐसे विद्यार्थी जिनके पाठ्यक्रम में प्रैक्टिकल है। अब बिना क्लास अटेंड किए आॅनलाइन प्रैक्टिकल तो होगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर ही स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था। अब देखते हैं कि कहां-कहां से ऐसे मामले आ रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मामले आ रहे हैं, उन स्कूलों को बंद तो रखा ही जाएगा।
– बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल खोलने का रिस्क लेना पड़ा: सिंहदेव
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कहा, बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल खोलने का रिस्क लेना पड़ा। अभी जहां-जहां संक्रमण के मामले आये हैं, वहां जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने पालकों से कहा है कि बच्चों को कोरोना की जांच कराने के बाद ही स्कूल भेजें। फिलहाल कोरोना को रोकने के तीन ही उपाय हैं। मास्क पहने, हाथ धोते रहे और भीड़भाड़ में जाने से बचें। छत्तीसगढ़ में मार्च से बंद स्कूलों को अभी 15 फरवरी से खोला गया है। फिलहाल केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही संचालित की जा रही हैं। इस बीच राजनादगांव के निजी स्कूल, सूरजपुर के शासकीय स्कूल और अम्बिकापुर के सैनिक स्कूल में बच्चों और स्टाफ में संक्रमण का मामला सामने आया है। इन स्कूलों को बंद कर सैनिटाइजेशन कराया गया है।
शिक्षा विभाग ने भी जारी किया निर्देश
स्कूलों में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग भी सक्रिय हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय ने कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूलों को जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों में कोरोना से बचने के उपायों को लागू कराएं।
सर्दी, खांसी वालों को प्रवेश देने की मनाही
लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को उचित तरीके से सैनेटाइज किया जाए, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का कड़ाई से पालन किया जाए। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित छात्रों और शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश न दिया जाए। सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि जिन परिवारों में कोरोना पीड़ित शिक्षक – छात्र पाए गए हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...