जशपुर, 29 जून 2025/जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित बगिया हाईस्कूल में शनिवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छोटे बच्चों के बीच बैठकर स्मार्ट क्लास-रूम का अनुभव लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ‘सम्पर्क स्मार्ट स्कूल’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कक्षा तीसरी और चौथी की छात्राओं से आत्मीय संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने बालिका डॉली गुप्ता से उसके गांव का नाम पूछा और प्यार से समझाया, “पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना।” उन्होंने सभी बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।
राज्य सरकार, संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से जशपुर जिले की 50 प्राथमिक शालाओं में ‘सम्पर्क स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस पहल से 3200 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों को नि:शुल्क टीवी सेट और सम्पर्क स्मार्ट स्कूल किट उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, 120 शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम शिक्षकों को सशक्त बनाकर कक्षा में पढ़ाई को रोचक और असरदार बनाएगा।”यह पहल SCERT और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...