Google Analytics Meta Pixel मजदूरी के पैसे से सीने पर बनवाया सीएम विष्णुदेव साय का टैटू - Ekhabri.com

मजदूरी के पैसे से सीने पर बनवाया सीएम विष्णुदेव साय का टैटू

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव के किसान रामलखन चौहान ने अपनी छाती पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का टैटू बनवाकर अपनी गहरी श्रद्धा का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यह टैटू उनके लिए न केवल एक यादगार प्रतीक है, बल्कि उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी भी बयां करता है।

 

 

 

रामलखन का कहना है कि वे चार साल पहले बगीया गांव में पहली बार विष्णुदेव साय से मिले थे। उस समय वे मुख्यमंत्री नहीं थे। उनकी सादगी और सहजता ने रामलखन को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने उसी समय ठान लिया कि वे उनके प्रति अपने भावों को खास तरीके से व्यक्त करेंगे। समय के साथ विष्णुदेव साय के प्रति उनका लगाव और बढ़ता गया। रामलखन ने यहां तक कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में विष्णुदेव साय के लिए प्रचार भी किया था। जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली में कहा कि विष्णुदेव साय को बड़ा नेता बनाया जाएगा, तो रामलखन ने मन ही मन यह तय कर लिया कि अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे उनकी तस्वीर अपने सीने पर टैटू के रूप में बनवाएंगे।

 

 

 

टैटू बनवाने का फैसला तो रामलखन ने कर लिया था, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरी कर तीन महीनों तक पैसे जुटाए। आखिरकार, उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से 14,000 रुपये खर्च कर यह टैटू बनवाया। इस प्रक्रिया में उन्होंने 150 किलोमीटर का सफर तय किया और अंबिकापुर जाकर यह टैटू बनवाया।

 

 

 

रामलखन ने बताया कि यह टैटू उनकी गहरी भावनाओं का प्रतीक है। भले ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में रहते हों, लेकिन यह टैटू देखकर उन्हें हमेशा महसूस होता है कि मुख्यमंत्री उनके पास हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”रामलखन का यह कदम अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। उनका टैटू बनवाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मेहनत और सादगी की खूब सराहना हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *