बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सिपाही वर्दी में ही बाबा बागेश्वर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं और कस्टडी से फरार एक महिला कैदी ‘दिल्लगी’ के बारे में पूछ रही हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 8 जनवरी को आयोजित बागेश्वर धाम के दरबार की बताई जा रही है।
बागेश्वर धाम में आस्था रखने वाले भक्त अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर अर्जी लगाते हैं। बाबा बागेश्वर भी कई लोगों की परेशानियों को दूर करने का दावा करते हैं, जिसके चलते उनकी लोकप्रियता और विश्वास में तेजी से वृद्धि हुई है। देश के कोने-कोने से लोग बागेश्वर धाम पहुंचकर अपनी अर्जी लगाते हैं।
ऐसा ही एक मामला कटनी में आयोजित दरबार में देखने को मिला। दरबार के बाद जब बाबा बागेश्वर लोगों से मिल रहे थे, तब मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही वर्दी में उनके सामने हाथ जोड़कर खड़ी हुईं और कस्टडी से फरार महिला आरोपी ‘दिल्लगी’ को ढूंढने के लिए अर्जी लगाई। महिला सिपाही ने बाबा से कहा, “महाराज ‘दिल्लगी’ भाग गई है।” यह सुनकर बाबा बागेश्वर पहले तो जोर से हँसे।
इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य महिला इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि ‘दिल्लगी पारधी’ नाम की एक महिला आरोपी, जिसे गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था, जिला अस्पताल से भाग गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ‘दिल्लगी’ को उसके बच्चे के इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में जेल से अस्पताल लाई थी, जहाँ से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस कप्तान ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। इस घटना ने एक बार फिर बाबा बागेश्वर धाम और उनके दरबार में लगने वाली अर्जियों को चर्चा में ला दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...