रायपुर। कोयला घोटाला केस में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह और जेल के बाहर अन्य आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। 24 सितंबर तक सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
इधर, कोयला घोटाले में जेल भेजे गए सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव की ओर से कोर्ट में धारा 88 का आवेदन लगाया गया है। इस आवेदन पर 6 सितंबर को सुनवाई होगी।
बता दें कि, कोल स्कैम केस में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई और कस्टम मिलिंग घोटाले में जेल में बंद मार्क फेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने जमानत आवेदन लगाया है। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष 31 अगस्त को अपना पक्ष रखेंगे।
कोयला घोटाला मामले में जेल के बाहर आरोपियों को फिर से कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया है। इनमें कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, आरपी सिंह, रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नवनीत तिवारी, नारायण साहू, पीयूष साहू, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और रोशन कुमार सिंह शामिल है।
इधर शराब घोटाले के आरोपित अनिल टुटेजा की ओर से कोर्ट में आवेदन पेशकर जांच एजेंसी द्वारा की जा रही पूछताछ का सीसीटीवी फुटेज देने की मांग की गई है। इस पर 31 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं महादेव एप के आरोपितों का सात सितंबर तक रिमांड बढ़ा दी गई है।
महादेव सट्टा मामले में आरोपियों ने की अजीबो गरीब मांग
बता दें कि, महादेव सट्टा एप मामले में जेल की हवा खा रहे आरोपियों की ओर से 12 अजीबो-गरीब आवेदन भी लगे है। जैसे आरोपित सूरज चोखानी ने जेल में बिना इंटरनेट के टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की है। जिसे कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। वहीं इस प्रकरण के फरार आरोपित प्रशांत बागड़ी की ओर से कोर्ट में आवेदन पेशकर ईडी की ओर से पेश पूरक चालान से अपना नाम विलोपित करने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है, जबकि ईडी का दावा है कि जांच में प्रशांत के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं।
वहीं नीतीश दीवान की ओर से आवेदन देकर कोर्ट से मांग की गई है कि वह अपने वकील के साथ कोर्ट में बहस करना चाहता है। इसकी अनुमति दी जाए। कोर्ट ने इस पर 28 अगस्त को सुनवाई नियत की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
By Rakesh Soni /
January 27, 2026 /
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
By User 6 /
January 30, 2026 /
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...