रायपुर। लॉकडाउन खुलते ही राजधानी की व्यवस्था संभालने कलेक्टर और एसपी सड़क पर उतरे। डूमतराई मंडी में जोन कमिश्नर ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग की अपील की। शहर की बड़ी सब्जी मंडियों में शामित डूमतराई और शास्त्री बाजार में सुबह होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शास्त्री बाजार की व्यवस्था संभालने खुद कलेक्टर और एसपी को सड़क पर उतरना पड़ा। इसके बाद भी हालात भयानक थे। ऐसी ही स्थिति डूमतराई में भी है। यहां सुबह से ही जोन 10 के कमिश्नर अरुण साहू पहुंचे हुए थे। वह बार-बार लोगों से दूरी बनाने और मास्क पहने रहने की अपील करते रहे।










