तिमेनार में बनेगा स्कूल के लिए पक्का भवन
कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूली बच्चों से मिलकर पढ़ाई की जानकारी ली चाकलेट एवं बिस्कीट भी बांटे
बीजापुर- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने भैरमगढ़ ब्लाक के सुदूर क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। अतिसंवेदनशील क्षेत्र तिमेनार, एटेपाल, बेचापाल में पहुंचकर सड़क निर्माण की जानकारी ली। वहीं तिमेनार गांव के स्कूल भवन शेड में संचालित हो रही है । कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूली बच्चों को विषय आधारित पाठ पढाया। वहीं एसपी ने स्थानीय बोली में पाठ पढ़ाते हुए बच्चों का हाल-चाल जाना कलेक्टर श्री कटारा ने शिक्षक गणेश मंडावी से भी पढ़ाई संबंधी जानकारी ली, कलेक्टर ने बताया बहुत जल्द तिमेनार में नया स्कूल पक्का भवन बनेगा स्कूल भवन के अलावा, आंगनबाड़ी, पेयजल, बिजली की सुविधाएं ग्रामीणों को दी जाएगी, तिमेनार के उपरांत एटेपाल में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। शासकीय उचित मूल्य दुकान बेचापाल में ग्रामीणों से मिले, ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द एटेपाल में राशन दुकान खोला जाएगा। जिसमें एटेपाल, पोरीवाड़ा, तिमेनार, इडरीनार के ग्रामीणों को राशन लेने में सहुलियत होगी। वर्तमान में उक्त गांवों के ग्रामीण बेचापाल में राशन लेने को जाते है जिसमें दूरी होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कलेक्टर श्री कटारा ने बेचापाल के उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करते हुए दैनिक ओपीडी, दवाई की उपलब्धता,स्वास्थ्य कर्मी और मरीजों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान फुंडरी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...