रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। विभिन्न विषयों पर बात करते हुए कलेक्टर ने एक महीने में गोठानों में अभी की स्थिति से 10 प्रतिशत तक गोबर खरीदी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि गौठानों में वर्मी टांको के हिसाब से गोबर खरीदा जाए और खरीदे गए गोबर को समय अनुसार टांको में भरा जाए। उन्होंने गौठानो में खरीदे गए गोबर की मात्रा के हिसाब से वर्मी टांके और अन्य अधोसंरचना के लिए भी जरूरत के हिसाब से प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।
डॉ भुरे ने खेती-किसानी के चालू मौसम में वर्मी खाद् के उपयोगिता को देखते हुए अब तक तैयार वर्मी कम्पोस्ट की शत्-प्रतिशत बिर्की भी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को गोबर खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने गौठानों में आवक के हिसाब से लगातार गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी चेताया कि गौठानों में गोबर खरीदी नही करने की शिकायत मिलने पर संबंधित प्रभारी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। डॉ भुरे ने गोबर खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाने तथा बनी खाद् को निर्धारित दाम पर समय रहते बेचने की पूरी मॉनिटरिंग करने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ को दिए।
कलेक्टर ने साप्ताहिक मॉनिटरिंग के लिए हर सोमवार को कृषि विभाग के मैदानी अमले के साथ एस.डी.एम और जिला पंचायत के सी.ई.ओ की बैठक भी आयोजित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने कई गौठानों में अपेक्षित मात्रा से कम गोबर खरीदी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गोठानों के वर्मी टांको के खाली रह जाने की भी अधिकारियों से जानकारी ली। डॉ भुरे ने गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट बनाने की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदने में गांव के छोटे किसानों और गरीब ग्रामीण को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से छोटे किसानों और गरीबों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचाना ही सरकार की मंशा है, इसीलिए ऐसे जरूरतमंद लोगों से प्राथमिकता से गोबर खरीदा जाए। यह भी निर्देशित किया गया की एक ही व्यक्ति से एक ही दिन अधिक मात्रा में गोबर खरीदने की जगह सभी छोटे और गरीब किसानों का पूरा गोबर खरीदें, जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...