Google Analytics Meta Pixel तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज, छालीवुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा - Ekhabri.com

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज, छालीवुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा

 

मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

 

सिरपुर क्षेत्र के विकास में कमी नही आयेगी – सिन्हा

 

महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का आयोजन

 

स्थानीय कलाकारों को मौका

 

महासमुंद : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया।

सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है।

श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, ,मोतीराम साहू , नीलम दीवान, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत,जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू ,अतिथिगण एवम ट्रस्टी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य अथिति सिन्हा ने कहा कि महानदी के तट पर विराजमान श्री गंधेश्वर महादेव जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में करीब12 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य अतिशीघ्र होगा। आने वाले समय में सिरपुर विश्व पटल पर अंकित होगा। इस क्षेत्र में भगवान राम के चरण पड़े है वहां कोई तकलीफ नही हो सकता। इस वर्ष सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने माघी पूर्णिमा की अंचल के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read Also  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित होगा।

 

प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू की रंगारंग प्रस्तुति

 

शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 04.00 बजे जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य ,लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की आकर्षक प्रस्तुति दी गई ।

 

अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् रात्रि 10ः00 बजे तक छॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाइट की रंगारंग प्रस्तुति हुई।

 

महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनता है। इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थय स्टाल लगाया गया है।

 

योजनाओ की जानकारी देने 10 विभागीय स्टाल लगाया गया

 

मुख्य अतिथि सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया गया

शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। मुख्य अथिति सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। यहां पर्यटन मंडल,स्वास्थ्य,उद्यानिकी,स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा,समाज कल्याण,कृषि,महिला एवम बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है। पहले दिन सिरपुर और अंचल के आसापास तथा राज्य के दूर दराज से ग्रामीण और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *