Google Analytics Meta Pixel कोविशील्‍ड और कोवैक्सीन के वाणिज्यिक निर्यात को अनुमति - Ekhabri.com

कोविशील्‍ड और कोवैक्सीन के वाणिज्यिक निर्यात को अनुमति

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निर्माताओं के पास कोरोनारोधी टीकों का पर्याप्त भंडार होने को ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के वाणिज्यिक निर्यात की अनुमति दी है। हालांकि, निर्यात किए जाने वाले टीकों की मात्रा पर सरकार हर महीने फैसला करेगी ताकि देश में उसकी उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने की बात सुनिश्चित की जा सके।
उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के राजदूतों से मुलाकात के दौरान बताया कि दुनिया में कोरोना की रोकथाम के लिए भारत वैक्सीन का निर्यात फिर शुरू करने के पक्ष में है। उधर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत को वैक्सीन खरीदने के लिए 1.5 अरब डालर (111.73 अरब रुपये) का ऋण मंजूर किया है।
सरकार द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) को कोविशील्ड की 50 लाख खुराक नेपाल, ताजिकिस्तान, बांग्लादेश और मोजम्बिक निर्यात करने की अनुमति दिये जाने के साथ भारत ने हाल में संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स” को कोरोना टीकों की आपूर्ति बहाल की है। कोविशील्ड टीकों की खेप इस सप्ताह नेपाल और ताजिकिस्तान पहुंचेगी।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास 22.72 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त डोज उपलब्ध हैं। टीकों का उत्पादन बढ़ रहा है जिसके कारण स्टाक बढ़ता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के वाण्ािज्यिक निर्यात की अनुमति देने का फैसला लिया गया।
एसआइआइ में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बारे मे अवगत कराया था कि पुणे स्थित कंपनी के पास कोविशील्ड की 24.89 करोड़ से अधिक डोज हैं और इसका स्टाक प्रतिदिन बढ़ रहा है।
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की करीब 31 करोड़ खुराक एसआइआइ और भारत बायोटेक से दिसंबर में सरकार को मिलने की उम्मीद है। इसी दौरान जायडस कैडिला द्वारा तीन खुराक के अपने कोविड टीके जायकोवी-डी की करीब दो करोड़ डोज की आपूर्ति होने की संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...