झारखंड में मोबाइल चोरों का गिरोह चोरी के मोबाइलों को बांग्लादेश भेज रहा है। साहिबगंज का तीन पहाड़ गैंग सिर्फ ऐसी चोरियों को अंजाम दिलाता है। उसने पूरा तंत्र विकसित कर रखा है कि चोरी के मोबाइल को ठिकाना कैसे लगाया जाए। बांग्लादेश के बाजार में इन चोरी के मोबाइल को आइएमइआइ नंबर मिटाकर बेच देते हैं। इसका राज धनबाद पुलिस की पकड़ में आए साहिबगंज के तीन पहाड़ गैंग के कुछ सदस्यों ने खोला है।
धनबाद में हाल में मोबाइल चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिलने लगी तो पुलिस ने सख्ती शुरू की तो कुछ बच्चे पकड़ में आए जो बाजार से चुराते थे। इनकी निशानदेही के बाद तीन पहाड़ गैंग के कुछ सदस्य भी दबोचे गए। तब पुलिस को पता चला कि कैसे चोरी के पीछे पूरा गैंग सक्रिय है। तीन पहाड़ गैंग चोरी में बच्चों को लगाता है, ताकि किसी को शक न हो। इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है।
धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार के मुताबिक बच्चों को मोबाइल चोरी करने वाले गैंग में इसलिए शामिल किया जाता है कि उन पर लोग शक नहीं करते। साहिबगंज का गैंग धनबाद से मोबाइल चोरी कर पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित फरक्का भेज देता है। वहां इस गिरोह के कुछ बेहद टेक्निकल सदस्य एक्टिव हैं जो चोरी कर भेजे गए मोबाइल का आइएमइआइ नंबर और ऊपर का कवर बदलकर उसे बिल्कुल नया रूप दे देते हैं। सभी मोबाइल को तस्करी के जरिये बांग्लादेश भेज दिया जाता था, जहां की दुकानों में यह मोबाइल खुलेआम बिकते हैं।
गलत हाथों में न दें मोबाइल, दान करें
लोग पुराना और बेकार मोबाइल चंद पैसों में कबाड़ी वाले को दे देते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए। पुराने मोबाइल के आइएमइआइ नंबर इन मोबाइल चोरों के लिए उपयोगी हैं। वे चोरी के अच्छे मोबाइल से असली नंबर की जगह पुराने मोबाइल के आइएमइआइ नंबर डाल देते हैं। ऐसे में अनुपयोगी मानकर पुराने मोबाइल को सलटाने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपना अनुपयोगी मोबाइल दान करें। कुछ संस्थाएं ऐसा मोबाइल लेकर आपको प्रमाणपत्र देती हैं, जिससे आपको भविष्य में कोई मुसीबत न हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...