Google Analytics Meta Pixel सरसों तेल पर प्रति किलो 45 रुपये लाभ कमा रहीं कंपनियां - Ekhabri.com

सरसों तेल पर प्रति किलो 45 रुपये लाभ कमा रहीं कंपनियां

सरसों के दाम इस साल काफी बढ़ गए हैं। इससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बाजार में सरसों जितनी रफ्तार से महंगी हुई,  उससे कहीं ज्यादा गति से इसके तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इसका किसान से अधिक फायदा तेल के कारोबारी उठा रहे हैं। कई नामी कंपनियां तो सरसों के एक किलो तेल में 45 रुपये या उससे ज्यादा का मुनाफा कमा रही हैं।

बाजार में जो भी नामी कंपनियां शुद्ध सरसों का तेल या कच्ची धानी का तेल सप्लाई कर रही हैं,  उनमें से कोई कंपनी 202 रुपये तो कोई 210 रुपये प्रति लीटर में सरसों का तेल बेच रही है। कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियां तो सरसों के तेल को 220 रुपये प्रति लीटर से अधिक कीमत पर बेच रही हैं। मध्य प्रदेश के बड़े सरसों उत्पादक जिला मुरैना में कई ब्रांड के सरसों का तेल पैक करके बाजार में बेचा जाता है। इन लोकल ब्रांड के सरसों के तेल के दाम भी 180 से 190 रुपये लीटर हैं। 20 दिन पहले सरसों के भाव 7400 रुपये क्विटल पहुंचे तो सरसों के तेल के दाम बढ़कर 170 से 200 रुपये लीटर हो गए थे। एक पखवाड़े से सरसों के दाम 6700 से 6800 रुपये क्विटल के आसपास हैं,  लेकिन खुले बाजार में सरसों का तेल बढ़े हुए दामों पर ही बिक रहा है।

मुरैना में सिंह ऑयल मिल के संचालक अशोक सिंह ने कहा कि उनके यहां से सरसों का तेल 155 रुपये प्रति किलो में सप्लाई हो रहा है। श्योपुर जिले की ऑयल मिल आईबी ऑयल के संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका पूरा तेल नामी कंपनी व अन्य तेल कारोबारी थोक में 157 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ले जा रहे हैं। ऑयल मिलों से 155-157 रुपये प्रति किलो में सरसों तेल खरीदने के बाद उसी तेल को नामी कंपनियां 200 से 210 रुपये लीटर में बेचकर 45 रुपये या उससे अधिक मुनाफा तो कमा ही रही हैं, जबकि तेल को किलो की जगह लीटर में बेचकर ही इनका पैकिग व अन्य खर्च निकल आता है।

Read Also  कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार : 403 क्विंटल अवैध धान और वाहन जब्त

एक लीटर तेल के ट्रांसपोर्टेशन पर दो से सवा दो रुपये का खर्च आंका जाता है और एक लीटर की बोतल में तेल पैकिग करने पर लगभग नौ रुपये का खर्च आता है। यानी लगभग 11 रुपये खर्च होता है। एक किलो की तुलना में एक लीटर 911 ग्राम का होता है यानी वजन 89 ग्राम कम। अगर 150 रुपये किलो के हिसाब से भी जोड़ा जाए तो यह 89 ग्राम तेल साढ़े 13 रुपये से ज्यादा का होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...