रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा शासकीय संपत्तियों का उपयोग, शासकीय अधिकारी कर्मचारी पर दबाव पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप में कहा, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी शासकीय संपत्ति का उपयोग कर अपना चुनाव प्रचार व प्रसार नहीं कर सकता, परंतु बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जो वर्तमान में भाजपा सरकार में मंत्री हैं, वे निरंतर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। शासकीय भवनों, शासकीय कार्यालय, बिजली के खभों, स्कूल व अन्य सरकारी संपत्तियों में अपना बैनर पोस्टर होर्डिंग्स लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका सहयोग उनके विभाग के सरकारी कर्मचारी भी कर रहे हैं एवं चुनाव कार्य को प्रभावित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि बृजमोहन अग्रवाल के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा पूरे लोकसभा में शासकीय संपत्ति पर किए गए विज्ञापनों को तत्काल हटाया जाए एवं ऐसे प्रचार में की गई राशि को भी उनके चुनाव व्यय में गणना कर शामिल की जाए। शिकायत करने वालों में वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, छाया वर्मा, अनीता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा सहित कई नेता शामिल थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...