Google Analytics Meta Pixel पति की मौत सुनकर पत्नी ने दे दी जान, अंतिम संस्कार के बाद जिंदा मिला शख्स - Ekhabri.com

पति की मौत सुनकर पत्नी ने दे दी जान, अंतिम संस्कार के बाद जिंदा मिला शख्स

ओडिशा के खोरधा जिले में एक अस्पताल में हुए विस्फोट में पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सदमे में आ गई और उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अब खबर आ रही है कि जिस शख्स की मौत की खबर सामने आई थी वो जिंदा है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. संबंधित अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

दरअसल जिस शख्स की मौत हुई थी वो कोई और था और उसका शव उस परिवार को सौंप दिया जो जीवित है. परिवार ने शव को अपना मानकर अंतिम संस्कार भी कर दिया. वहीं अब मृतक का परिवार उसके शव की मांग कर रहा है. डॉक्टरों ने कहा कि भ्रम की स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि पिछले महीने के अंत में एक एयर कंडीशनर की सर्विसिंग के दौरान हुए धमाके के कारण व्यक्तियों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे.

29 दिसंबर को निजी अस्पताल की छत पर एयर कंडीशन में गैस भरते समय हुए जोरदार धमाका हुआ था जिसमें दिलीप सामंत राय और ज्योति रंजन मल्लिक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें यहां हाई-टेक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.चार लोगों में से दो लोगों की जलने से मौत हो गई जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने कहा कि सभी चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे और उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे.

शुरू में दो मृतकों में से एक की पहचान सामंतराय के रूप में की गई थी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बाद में दिलीप सामंत राय की पत्नी ने सदमे में आकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, गुरुवार की शाम ज्योति रंजन मल्लिक नाम के जिस शख्स का इलाज चल रहा था, उसे वेंटिलेटर से बाहर लाया गया. डॉक्टरों से बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि वह मल्लिक नहीं बल्कि दिलीप सामंत राय है.

Read Also  रायपुर में DRM ऑफिस के पास नगर निगम की गाड़ी में आग, अफरा-तफरी का माहौल

अस्पताल की सीईओ स्मिता पाधी ने कहा, ‘घटना में जो चार लोग घायल हुए हैं, वे एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी थे, अस्पताल के नियमित कर्मचारी नहीं हैं. विस्फोट के बाद एजेंसी के एक कर्मचारी ने उनकी पहचान की, जिसके आधार पर हमने रिकॉर्ड किया और पीड़ितों के परिजनों ने भी उनकी पहचान की.’

उन्होंने कहा, ‘दिलीप सामंत राय के रूप में पहचाने गए व्यक्ति की 30 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने पुलिस को सूचित किया और उनके परिवार के सदस्यों ने भी संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और पुलिस से शव प्राप्त किया.’

हालांकि, इलाज करा रहे व्यक्ति के दिलीप सामंत राय होने का दावा करने को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. मनोचिकित्सक अमृत पत्तोजोशी को रोगी की मानसिक स्थिति की जांच करने का काम सौंपा गया था. उन्होंने कहा, सामंतराय के परिवार के सदस्यों के नाम के बारे में पूछे जाने पर मरीज ने सही उत्तर दिया.उन्होंने कहा, ‘चूंकि मामला सुलझ नहीं सका, इसलिए हमने पुलिस से मामले की जांच करने का आग्रह किया.’

मनोचिकित्सक अमृत पत्तोजोशी ने कहा, “मरीज ने हमें सामंतराय के बारे में सही जानकारी दी. उस समय दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्य मौजूद थे. एक डॉक्टर के रूप में, मुझे 90 प्रतिशत यकीन है कि मरीज दिलीप हैं. यदि आवश्यक हुआ, तो डीएनए विश्लेषण किया जाएगा.’

मामले की जांच करेगी पुलिस

दूसरी ओर, मल्लिक के परिजन, जिन्हें उनके ठीक होने की उम्मीद थी, अब उनके शव की मांग कर रहे हैं. लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने उनका शव सामंतराय के परिवार को सौंप दिया है और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. डॉक्टरों ने कहा कि भ्रम की स्थिति इसलिए थी क्योंकि विस्फोट के कारण व्यक्तियों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे. भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा कि एसीपी रैंक का एक अधिकारी मामले की जांच करेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *