Google Analytics Meta Pixel लोकसभा चुनाव को लेकर दीपक बैज का खुलासा, कांग्रेस के 72 प्लान तैयार, खुद के टिकट पर कही ये बड़ी बात - Ekhabri.com

लोकसभा चुनाव को लेकर दीपक बैज का खुलासा, कांग्रेस के 72 प्लान तैयार, खुद के टिकट पर कही ये बड़ी बात

 

देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो। हर हाथ में काम हो। कोई युवा बेरोजगार न हो। इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायदा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए राहुल गांधी ने 5 चरणों में युवा न्याय की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 72 प्लान तैयार किए हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी समय आने पर दी जाएगी। ये बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कही।

 

राजीव भवन में दीपक बैज ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस घोषणा करती है प्रकाशित रोजगार कैलेंडर के अनुसार, केंद्र में सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियों के रास्ते खोलेगी। केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 10 लाख स्वीकृत पद खाली हैं, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सेना में अन्य रिक्त पद हैं। हम नई नौकरियाँ भी पैदा करेंगे, जिसके विवरण की रूपरेखा हमारी पार्टी के घोषणा पत्र में होगी। 25 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक को निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में एक साल की प्रशिक्षुता प्रदान करने के लिए, कांग्रेस एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को 1 लाख प्रति वर्ष मिलेंगे। हम प्रशिक्षुता को मांग-संचालित अधिकार बनाने वाले पहले हैं। प्रत्येक योग्य व्यक्ति जो नौकरी चाहता है उसे नौकरी दी जाएगी। इसे कंपनियों पर थोप नहीं रहे हैं। 1961 के प्रशिक्षु अधिनियम में यह पहले से ही आवश्यक है। हम उस विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। 50 लाख प्रशिक्षुता का लक्ष्य रख रहे हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना के तहत 8 लाख प्रशिक्षु हैं।यह महत्वाकांक्षी अधिनियम हमारे युवाओं के लिए कौशल, रोजगार योग्यता और सर्वोपरि सम्मान प्रदान करेगा।

Read Also  भैंस के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल

 

बैज ने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन में ईमानदारी और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने नए कानूनों की गारंटी देती है, जो पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के भविष्य को नष्ट करने से रोकेंगे। देश के एक प्रतिष्ठित अखबार ने पिछले पांच वर्षों में 15 राज्यों में भर्ती परीक्षाओं में 41 पेपर लीक दस्तावेजित किये। इससे 1.4 करोड़ आवेदकों के अरमानों पर पानी फिर गया। इसका सबसे ताजा उदाहरण इस साल 60,244 पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा है, जिसमें 48 लाख युवाओं ने आवेदन किया और प्रत्येक (सामान्य श्रेणी) ने 400 रुपया का भुगतान किया। इसे रद्द कर दिया गया और लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

 

टिकट पर बैज ने कही ये बात

केन्द्र सरकार राष्ट्रीय एजेन्सियों का दुरुपयोग कर रही है। चिंतामणी महाराज जब तक कांग्रेस में थे आरोपी थे, भाजपा में गए तो वाशिंग मशीन में धूलकर पाक साफ हो गए।

 

ईडी व सीबीआई जैसी एजेन्सियों का दुरुपयोग न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे राज्यों में भी हो रहा है।

 

लोकसभा टिकट के संबंध में मैंने अपनी भावनाओं से हाईकमान को अवगत करा दिया है। हाईकमान जो भी फैसला लेगा, दीपक बैज को मान्य होगा।

 

प्रदेश की भाजपा सरकार किसान सम्मेलन के नाम पर छत्तीसगढ़ के किसानों को ठगने का काम कर रही है। भाजपा किसानों की इतनी ही शुभचिंतक होती तो दूसरे राज्य में किसान आंदोलन नहीं चल रहे होते।

 

रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय कमजोर चेहरा नहीं।

 

प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, विकास तिवारी, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, शशि भगत, अनुभव शुक्ला, महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *