Google Analytics Meta Pixel छत्‍तीसगढ में बजरंग दल पर बैन को लेकर कांग्रेस-भाजपा में रार - Ekhabri.com

छत्‍तीसगढ में बजरंग दल पर बैन को लेकर कांग्रेस-भाजपा में रार

भाजपा द्वारा बजरंग दल को भगवान बजरंग बली बताने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की नीति के तहत बजरंग दल की तुलना पीएफआई के साथ करके हिंदू संगठन को बदनाम करने की साजिश रची है।

 

 

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बजरंग दल जैसे संगठन की बजरंग बली से तुलना करने के लिए भाजपा देश की जनता से माफी मांगे। यह हिन्दुओं और देश की जनता के भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। बजरंग बली न सिर्फ हिन्दुओं बल्कि भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिये श्रद्धा भक्ति और आदर का केंद्र है। उसकी तुलना किसी संगठन से किया जाना निंदनीय है।

 

 

 

शुक्ला ने कहा कि बजरंग दल आरएसएस और भाजपा की विचारधारा का पोषित संगठन है। यह संगठन सम्पूर्ण हिन्दू समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करता है और न ही यह संगठन बजरंग दल नाम होने मात्र से पवन पुत्र हनुमान जी हो जाता है। किसी भी संगठन को हिंदुओं के आराध्य से तुलना किया जाना गलत और अस्वीकार्य है। भाजपा को बजरंग दल पर प्रतिबंध से आपत्ति है तो बजरंग दल पर प्रतिबंध का राजनैतिक विरोध करें लेकिन उसका पैरोकार बनते-बनते उसकी तुलना भगवान से किया जायेगा तो इसकी आलोचना की जायेगी।

 

 

 

वहीं भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल और प्रतिबंधित संगठन पीएफआई पर बैन करने की बात कही है। केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पीएफआई को पहले ही बैन कर दिया है। अब कर्नाटक में कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की नीति के तहत बजरंग दल की तुलना पीएफआई के साथ करके हिंदू संगठन को बदनाम करने की साजिश रची है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं कि बजरंगी होने का मतलब यह नहीं है कि आप कानून हाथ में ले लेंगे। यह बात उन्हें कांग्रेसियों को भी समझाना चाहिए, जिन्होंने जगदलपुर में थाने में घुसकर कल एक आईपीएस का कालर पकड़कर हाथापाई की। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में भूपेश की कांग्रेस सरकार में हर मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाती है। चाहे कवर्धा में भगवा के अपमान की बात हो, नारायणपुर में अवैध ईसाइयों द्वारा आदिवासियों पर हमले की बात हो या बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या की बात हो। सिर्फ पीड़ित हिंदू पक्ष पर कार्रवाई होती है।

 

 

नारायणपुर में भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह सलाम लगभग 3 महीने से जेल में बंद है। बिरनपुर में स्व.भुनेश्वर साहू के परिजनों ने 40 से ऊपर लोगों के नाम लिखित में दिए हैं परंतु कार्रवाई सिर्फ 11 लोगों पर हुई है। और दूसरी तरफ इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुन चुन कर पुलिस झूठे मामले में फंसा रही है। भूपेश बघेल का तुष्टीकरण का चेहरा जनता समझ चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *