Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस प्रत्याशी का भतीजा शराब के साथ गिरफ्तार, चुनाव में खपाने के लिए तस्करी की आशंका.. - Ekhabri.com

कांग्रेस प्रत्याशी का भतीजा शराब के साथ गिरफ्तार, चुनाव में खपाने के लिए तस्करी की आशंका..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट को पकड़ा है। चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 35 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ा और चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल ने उनसे यह शराब मंगवाया था। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने बलौदा बाजार में दबिश देकर नितिन जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। नितिन जायसवाल बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल का भतीजा है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में खपाने के लिए शराब मंगाई गई थी।

 

बिलासपुर पुलिस एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ प्रहार अभियान चला रही है। अभियान के तहत चुनाव आचार संहिता के बीच पुलिस संदिग्ध सामग्रियों और रकम तथा नशे की जांच कर रही है। थाना कोटा पुलिस और एसीसीयू (साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने कोटा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 21 लाख रुपये आंका गया है।

 

कोटा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौहारखार क्षेत्र में दो संदिग्ध वाहनों-स्कॉर्पियो (सीजी 04 केजे 0913) और मारुति अर्टिगा (सीजी 16 सीटी 0649)—को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई में 18 और 16 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जो मध्य प्रदेश के भालूमाड़ा से तस्करी कर लाई जा रही थी। शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 2.5 लाख रुपये है। साथ ही, दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Read Also  दर्दनाक हादसा : चैनल गेट के नीचे दबने से 5 साल की बच्ची की मौत, पसरा मातम

 

गिरफ्तार आरोपियों में चिरमिरी निवासी शिवप्रसाद यादव (27), सोनू गुप्ता (30), दिनेश गुप्ता (33), दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता (43) और बलौदा बाजार-भाटापारा के नितिन जायसवाल शामिल हैं। पूछताछ में पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब बलौदाबाजार निवासी नितिन जायसवाल को सप्लाई की जानी थी, जो इस कारोबार में प्रमुख आरोपी और खरीददार बताया जा रहा है। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद एसपी रजनेश सिंह ने एडिशनल एसपी अर्चना झा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित करवा बलौदाबाजार भेजा। बलौदा बाजार में बिलासपुर पुलिस ने दबिश देकर नितिन जायसवाल को गिरफ्तार किया।

 

इस गिरोह का सरगना नितिन जायसवाल को माना जा रहा है नितिन जायसवाल को ही यह शराब सप्लाई की जानी थी। नितिन जायसवाल के चाचा सुरेंद्र जायसवाल बलौदाबाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब खपाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब मंगवाई जा रही थी। जिसे बिलासपुर पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया।

 

आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला बनाया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेजा गया है।

 

इस ऑपरेशन में एसडीओपी कोटा नूपूर उपाध्याय, एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, कोटा थाना प्रभारी राज सिंह और एसआई अजहरउद्दीन की भूमिका अहम रही। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *