मेरठ के सरधना में नगर कांग्रेस अध्यक्ष के घर में रखा विस्फोटक पदार्थ फट गया। इस धमाके से दो मंजिला मकान ढ़ह गया। मकान के मलबे में दबकर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। हालांकि घटना का पता चलते ही सरधना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य में जुट गई है।
सरधना के मोहल्ला पीर जादगान में माबूत खां निवासी टेहरकी का मकान है। सुबह परिवार के लोग मकान में थे। इस बीच करीब नौ बजकर 25 मिनट पर तेज धमाका हुआ और मकान भरभराकर गिर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों की दीवारों में भी दरारें आ गईं। इतना ही नहीं धमाके के बाद मकान में आग लग गई। मकान ढहने से इसमें रहने वाले परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दबे हैं। उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
उधर, सूचना मिलते ही सरधना पुलिस के अलावा सीओ सरधना आरपी शाही और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन से भी फायर ब्रिगेड कि कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मकान में विस्फोटक पदार्थ फटने से हादसा हुआ है। हालांकि इस मामले में आसपास के लोग चुप्पी साधे हैं। मकान में कितने लोग मौजूद थे। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही। पुलिस के अनुसार हादसे में कांग्रेस नगर अध्यक्ष आसिम खान की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों के दबे होने की आशंका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...