Google Analytics Meta Pixel  कांग्रेस पार्षद ने 4 साल के बच्चे की गलती पर मां को मार दिया थप्पड़  - Ekhabri.com

 कांग्रेस पार्षद ने 4 साल के बच्चे की गलती पर मां को मार दिया थप्पड़ 

रायपुर। रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके के एक कांग्रेसी पार्षद ने एक महिला की पिटाई कर दी। महिला का कसूर ये था कि इसके 4 साल के बेटे ने आरोपी पार्षद की कार में लगी नेम प्लेट को खेलने के दौरान गलती से तोड़ दिया। कांग्रेसी पार्षद के लिए ये शान में गुस्ताखी ना काबिले बर्दाश्त हो गई। उन्होंने महिला को बुलाया। पहले तो गालियां दी, फिर तमाचा जड़ दिया। महिला का पति भी अपनी पत्नी को पार्षद के गुस्से से बचा न सका और मुहल्ले के लोगों के सामने पार्षद अपनी गुंडई दिखाता रहा।
ये है पूरा मामला
मारपीट की ये घटना बुधवार को हुई थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जब पार्षद महिला से मारपीट कर रहा था तो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। मारपीट करने वाले पार्षद का नाम मंगराज सोनकर है। गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 से मंगराज कांग्रेस पार्टी का पार्षद है। इनके कार में सामने की तरफ पार्षद लिखी नेम प्लेट लगी है। लाल रंग की ये पट्टी इनके रसूख की कहानी इलाके में बयां करती है।  पास ही रहने वाले दुर्गा साहू के 4 साल के बच्चे ने मंगराज सोनकर की कार में लगे नेम प्लेट को खेल-खेल में तोड़ दिया। दोपहर के वक्त पार्षद के बेटे ने इसी बात पर बच्चे को पीट दिया था। बाद में शाम को जब मंगराज घर पहुंचा तो टूटे नेम प्लेट पर नजर पड़ी। इसने दुर्गा को बुलया गालियां दी, जब दुर्गा ने कहा कि उसके बेटे को भी पीटा गया है, तो जवाब मिलता देख पार्षद का पारा और बढ़ गया। इसने महिला को पीट दिया। तंग आकर महिला का परिवार मामले की शिकायत लेकर गोबरा थाना पहुंचा। पुुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करने के दावे कर रही है।

सत्ता के मद में चूर जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट करना कांग्रेस और प्रदेश सरकार की राजनीतिक संस्कृति : भाजपा
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सत्ता के मद में चूर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा सरेआम कानून को हाथ में लेकर आम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में कांग्रेस और प्रदेश सरकार की राजनीतिक संस्कृति और कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस की गुंडावाहिनी ने प्रदेश को अपनी बपौती समझकर सत्ता-संरक्षण में समानांतर आतंकराज चला रखा है और प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे अपनी पार्टी के गुंडा तत्वों पर नकेल कसने को लेकर उदासीन है।  सीसीटीवी में पूरा मामला कैद होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई गिरफ़्तारी नहीं किए जाने से इस बात की पुष्टि होती है कि कांग्रेस की गुंडावाहिनी को जंगलराज कायम करने की छूट मिली हुई है।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने रायपुर जिले के ही गोबरा-नवापारा में महज नेमप्लेट पर तीन साल के एक मासूम बच्चे के हाथों खरोंच पड़ जाने पर आरोपी पार्षद मंगराज सोनकर और उसके पुत्र द्वारा मासूम व उसकी मां के साथ मारपीट और बीच-बचाव करने आए मासूम के पिता के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग सत्तावादी अहंकार में इतने क्रूर और संवेदनहीन हो चले हैं कि मामूली-सी बातों को लेकर वे हिंसक हो रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि तीन साल के मासूम के हाथों नेमप्लेट पर खरोंच पड़ जाने पर पहले पार्षद के बेटे ने मासूम की बुरी तरह पिटाई की और शाम को घर लौटे पार्षद ने फिर मासूम के माता-पिता को बुलाकर न केवल दुर्व्यवहार किया, अपितु मासूम की मां को थप्पड़ मारकर जलील भी किया। मासूम की गल्ती के लिए मासूम के माता-पिता द्वारा बार-बार माफी मांगे जाने के बावजूद पार्षद का घमंड सातवें आसमान पर था और बीच-बचाव कर रहे मासूम के पिता को भी पार्षद ने धक्का दे दिया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सीसीटीवी में पूरा मामला कैद होने के बाद भी पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं किए जाने से इस बात की पुष्टि हो ती है कि कांग्रेस की गुंडावाहिनी को पूरे प्रदेश में इस तरह आतंक का माहौल बनाकर जंगलराज कायम करने की छूट मिली हुई ह

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...