Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात कर सरकार बनाई: नितिन नवीन - Ekhabri.com

कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात कर सरकार बनाई: नितिन नवीन

कोरबा । बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के छत्तीसगढ़ राज्य संगठन के सह प्रभारी नितिन नवीन कोरबा प्रवास पर रहे। जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं आगामी रणनीति को लेकर बैठक की। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रणनीति बनाने की चर्चा की। अपने कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता में भी शामिल हुए जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को आड़े लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने जनता को भ्रमित कर सरकार बनाया है। मंत्री नितिन ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को कुकर्मी भी कहा तो वही छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी आड़े लेते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री सिर्फ अपना राजस्व बढ़ाने में लगे हुए हैं। और आगामी चुनाव में अपने ही राजस्व मंत्री के चलते छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घिरेगी। मिनिरल फंड को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि अवैध खनन से सरकार पैसों की उगाही कर सोनिया जी का दरबार सजाने में लगी हुई है जो पैसा यहां की जनता के हित में काम आना था वह सांसद मंत्री और भूपेश सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के हित का पैसा व्यक्तिगत अपने विकास में खर्च कर रहे हैं ओपी चौधरी पर हुई एफ आईआर की तरफ इशारा करते हुए मंत्री नितिन ने कहा कि अवैध खनन को लेकर हम आवाज उठाते हैं तो फर्जी एफआईआर किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता एफआईआर से नहीं डरेंगे। सरकार में हिम्मत है तो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करें। केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के पैसों पर भी राजनीति की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है कि छत्तीसगढ़ के विकास के मॉडल को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने धराशाई कर दिया है। इसी तरह आरोपों की झड़ी लगाते हुए कैबिनेट मंत्री नितिन ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को घेरा है। पत्रकारवार्ता के दौरान नीतिन नवीन के साथ भूपेंद्र सवन्नी, लखनलाल देवागंन, कृष्णा राय, डॉ.राजीव अशोक चावलानी जोगेश लांबा, पवन साय, विकास महतो, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *