रायपुर। शराबबंदी पर सुझाव देने के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, शराबबंदी आम जनता का मुद्दा नहीं है। मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह षडयंत्र करती है। अगर भाजपा में दम है तो बीजेपी पार्टी शासित प्रदेशों में शराब को बंद करके दिखाएं। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शराबबंदी को लेकर प्रस्तावित आंदोलन पर सवाल पूछने पर कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, भाजपा की जहां-जहां सरकारें हैं, वहां तो करके दिखा दे उनकी अगर ताकत है तो। वहां तो वे कर नहीं पा रहे हैं, और यहां एक बात पकड़कर बैठ गए हैं। महंगाई पर क्यों नहीं बोलते भाजपा के नेता? उस पर बोलने में क्या दिक्कत है? महंगाई के खिलाफ कुछ बोलेंगे नहीं और इधर-उधर की बात करेंगे। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि, मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इनकी योजना बनती है, षड्यंत्र होता है। इसका कुछ असर जनता में नहीं होने वाला है। शराब जनता का मुद्दा नहीं है, यह भाजपा का मुद्दा हो सकता है। आम जनता का अगर शराब कोई मुद्दा है तो इस पर सर्वे कराकर देख लिया जाए। सब कुछ सामने आ जाएगा। हम कह रहे हैं कि, जो लोग शराब पीने के आदी हैं वे कैसे शराब पीना बंद कर देंगे। नशामुक्ति केंद्र खोले जा रहे हैं, लोगों से रिक्वेस्ट की जा रही है कि, वे इस बुराई से दूर रहें। लोग अगर समझदारी से काम करेंगे तो समस्या का हल हो जाएगा। इसका रास्ता एक है और कोई रास्ता नहीं है।
एकमत फैसला होगा तभी सर्वमान्य
सत्यनारायण शर्मा ने शराबबंदी के लिए बनी समितियों का जिक्र करते हुए कहा, शराब एक सामाजिक समस्या है। सभी राजनीतिक दल बैठकर चर्चा करेंगे। एकमत से जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होता है। एक सामाजिक समिति भी है, जिसमें सामाजिक नेता हैं। एक प्रशासनिक समिति भी है। हम लोगों ने यह भी तय किया है कि दूसरे राज्यों में जाकर अध्ययन करेंगे कि वहां क्या स्थिति है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...