Google Analytics Meta Pixel शराब तस्करी में पकड़ाया भाजपा नेता:पार्टी बोली- आरटीआई से सरकार की पोल खोलने की वजह से जयराम दुबे को फंसाया - Ekhabri.com

शराब तस्करी में पकड़ाया भाजपा नेता:पार्टी बोली- आरटीआई से सरकार की पोल खोलने की वजह से जयराम दुबे को फंसाया

रायपुर। राजनांदगांव पुलिस ने 21 सितम्बर की रात पाटेकोहरा चेकपोस्ट पर भाजपा नेता जयराम दुबे को 13 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। आरोप है कि, वे महाराष्ट्र से शराब तस्करी कर रहे थे। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि जयराम दुबे, सूचना का अधिकार कानून का उपयोग कर सरकार की पोल खोल रहे थे। इसकी वजह से दुबे को शराब तस्करी के मामले में फंसाया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने और भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उनका कहना था, जयराम दुबे आरटीआई प्रकोष्ठ के नेता हैं। वे नागपुर से रायपुर आ रहे थे। उनकी गाड़ी पर बड़े अक्षरों में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ-भाजपा लिखा हुआ था। उसी से उनकी पहचान कर 30-35 पुलिस कर्मियों ने उनको रोका। उनसे कार की डिक्की खोलने को कहा गया। नेताओं ने बताया, पुलिस वालों ने खुद ही उनकी गाड़ी में शराब की बोतलें रखी। बीजेपी नेताओं का कहना है कि, कार को चलवाकर बैरीकेट तक ले गए और वहां शराब जब्ती का अभिनय किया। उनके खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले उनके किसी परिजन को गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी गई। भाजपा नेताओं का आरोप था कि सरकार भाजपा कार्यकतार्ओं को ऐसे ही झूठे मामलों में फंसा रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक इस वजह से जयराम पर आरोप
भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा का कहना था, जयराम दुबे ने आरटीआई आवेदन लगाकर गोबर खरीदी घोटाला खोला था। दस्तावेजों से यह बात सामने आई थी कि गोठानों ने उन लोगों से गोबर खरीदना दिखाया है जो गांव में रहते ही नहीं है। ऐसे भी लोग हैं जिनके पास मवेशी भी नहीं है। उन्होंने आबकारी विभाग के भ्रष्टाचार और कोविड दवा खरीदी से जुड़ी अनियमितता का मामला भी उजागर किया। इसकी वजह से सरकार उन्हें फंसा रही है।

Read Also  भारत में iPhone 17 सीरीज लॉन्च, 2 लाख रुपये के पार हुआ प्राइज

कांग्रेस का पलटवार, बोली- भाजपाई 15 साल से कर रहे हैं तस्करी
कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया, 15 वर्षो तक भाजपाई शराब की तस्करी में लिप्त थे। अभी भी सफेदपोश तरीके से यह काम कर रहे हैं। जयराम दुबे की गिरफ्तारी से यह साबित हो गया। दुर्भाग्यजनक है कि पूरी भाजपा शराब तस्कर के बचाव में कुतर्क कर रही है। उन्होंने कहा, भाजपा शराबबंदी के मुद्दे पर राजनीति करती है और उसके नेता शराब तस्करी करते हैं। अब पूरी पार्टी शराब तस्कर के बचाव में प्रेस कांफ्रेंस कर कुतर्क करती है। प्रदेश प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा, अपने शराब तस्कर नेता पर कार्यवाही करने के बजाय भाजपा उसको संरक्षण दे रही। यही भाजपा का असली चरित्र है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...