अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित 5 अगस्त को भूमिपूजन है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले के अलर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। गृह मंत्रालय से उत्तर प्रदेश सरकार के इंटेलिजेंस को इनपुट मिला कि अफगानिस्तान में ट्रेन किए गए पाकिस्तान के आतंकी भारत में वीआईपी मूवमेंट को निशाना बना सकते हैं। दरसल पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
खुफिया एजेंसियों को पांच अगस्त के मौके पर फिदायीन आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। इसके बाद अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
पाकिस्तानी आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयब्बा और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकियों को हमले का आदेश दिया है। इसके लिए घुसपैठ की भी कोशिश होगी। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भूमिपूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अपने चरम पर होगा और यही व्यवस्था 15 अगस्त तक बनी रहेगी।
गौर हो कि 5 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। एक तो इसी दिन कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था, जिसकी पहली बरसी है। दूसरा पांच अगस्त को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। इसी दिन पीएम मोदी अयोध्या भी आ रहे हैं। ऐसी आशंका है कि आतंकी हमले का प्लान कर सकते हैं। आर्टिकल 370 हटाने की पहली बरसी और अयोध्या में भूमिपूजन को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश को हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...