दुर्ग। दुर्ग जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दुर्ग ज़िले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पीछे तालाब में आरक्षक की लाश मिली है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोग डरे हुए हैं। पुलिस के मुताबित मृत की पहचान आरक्षक अक्षय नागरे के रूप में की गई है। अक्षय दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था। मौके पर मिले मोबाइल से लाश की शिनाख्त गई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।










