कुपोषण मुक्ति के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक – मंत्री भेंड़िया

सल्हाईटोला में आज कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जिला प्रशासन बालोद के प्रयासों को सराहा

रायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि कुपोषण, हमारे समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि बचपने में कुपोषण की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं तो उनका शारीरिक, मानसिक विकास हमेशा के लिए बाधित हो जाता है। श्रीमती भेंडिया ने कहा कि हमारे आने वाले सुदृढ़, सक्षम एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हमारे नौनिहालों को कुपोषण की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलाना आवश्यक है। उन्होंने इस कार्य में शतप्रतिशत सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने जिला प्रशासन द्वारा जिले में कुपोषण मुक्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।श्रीमती भेंड़िया आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सल्हाईटोला में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् जिला खनिज न्यास निधि से कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा ने किया।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 वर्ष से 06 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को सप्ताह में पॉच दिन उबला अण्डा प्रदान किया जाएगा। श्रीमती भेंडिया ने आगे कहा कि हमारे नौनिहाल, हमारे देश के भावी भविष्य एवं हमारे समाज रूपी शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी अंग कमजोर होने से हमारा सारा शरीर कमजोर हो जाता है। उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं समाज के जागरूक लोगों को कुपोषण मुक्ति जैसे अभियान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में ले जाने की अपील भी की। इस अवसर पर श्रीमती भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कुपोषण मुक्ति हेतु राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं एवं कार्यों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि राज्य का कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। इसी के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा आज अंागनबाड़ी केन्द्रों के कुपोषित बच्चों को अण्डा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...