Google Analytics Meta Pixel  कोरोना :कोंडागांव में नवोदय स्कूल के 17 छात्र और 5 शिक्षक संक्रमित, आईटीबीपी के 31 जवान भी मिले पॉजिटिव - Ekhabri.com

 कोरोना :कोंडागांव में नवोदय स्कूल के 17 छात्र और 5 शिक्षक संक्रमित, आईटीबीपी के 31 जवान भी मिले पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ जांजगीर जिले में भी हालात चिंताजनक हो गए हैं। ज्यादातर फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ जांजगीर जिला अस्पताल में 15 डॉक्टर समेत 43 स्टाफ हफ्तेभर में संक्रमित हो चुके हैं। जिसके चलते सामान्य मरीजों से लेकर कोविड मरीजों के लिए भी परेशानी काफी बढ़ गई है। जिले की 17 लाख की आबादी इसी जिला अस्पताल पर निर्भर है। कोंडागांव में नवोदय स्कूल के 17 छात्र और 5 शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही आईटीबीपी के 31 और सीआरपीएफ का एक जवान पॉजिटिव मिले हैं। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर रायपुर जिला प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर 100 रुपए की फाइन लगाने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई तक का प्रावधान किया गया है। होम आइसोलेशन में नहीं रहने पर भी अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर कवर्धा में सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्र कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते कलेक्टर ने कॉलेज को कंटेनमेंट जोन बनाकर आसपास के इलाके को सील कर दिया है। वहीं नारायणपुर में 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश भर में सात मरीजों की मौत हो गई। तीसरी लहर के दौरान यह पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतनी मौत दर्ज हुई है। डेथ आॅडिट रिपोर्ट से सामने आया है कि दूसरी लहर की तरह इस बार सांस फूलने अथवा शरीर में आॅक्सीजन की कमी से मौत का आंकड़ा बेहद कम है। कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके शवों से सैंपल लेकर ओमिक्रॉन की जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि बालौद के सीएचएमओ ने की है। उन्होंने एक महिला का सैंपल भी भिजवाया है।
इस बार वायरस का स्वभाव बदला हुआ
डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. ओपी सुंदरानी ने बताया, इस बार वायरस का स्वभाव बदला हुआ है। दूसरी लहर के दौरान अस्पताल पहुंचने वाले 90% लोगों को आॅक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी। उनकी सांस फूल रही थी। शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा गिर चुकी होती थी। अभी ऐसे केस लगभग नहीं के बराबर आ रहे हैं। अभी अस्पताल के कोविड कउव में 18 लोग भर्ती हैं तो उनमें से 15 लोग ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी बीमारियों अथवा एक्सीडेंट की वजह से लाया गया था। यहां टेस्ट हुआ तो वे कोविड-पॉजिटिव आए। डॉ. सुंदरानी ने बताया, पिछले दिनों जो मौतें हुईं उसमें एक मरीज के पूरे शरीर में कैंसर फैल गया था। दो मरीजों को ब्रेन हैमरेज था जबकि एक मरीज को एक्सीडेंट में सिर की चोट की वजह से लाया गया था। बताया जा रहा है, अभी तक हुई मौतों में अधिकतर की अधिक उम्र, दूसरी गंभीर बीमारियों और बेहद कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की वजह से ही जान गई है।
जो रफ्तार है उससे 15-20 दिनों में पीक की आशंका
डॉ. ओपी सुंदरानी ने बताया, अभी प्रदेश में 5 हजार-6 हजार मरीज रोजाना मिल रहे हैं। जिस मान से मरीज मिल रहे हैं उससे संभावना है कि अगले 15-20 दिनों में यह लहर अपने पीक पर पहुंच जाए। आशंका जताई जा रही है कि पीक पर पहुंचने तक 20-25 हजार मरीज रोजाना मिलने लगेंगे। उसके बाद संक्रमण की तीव्रता कम होती जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...