Google Analytics Meta Pixel कोरोना महामारी की उलटी गिनती शुरू, जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण - Ekhabri.com

कोरोना महामारी की उलटी गिनती शुरू, जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण

देश में कोरोना महामारी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हालांकि अभी कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है और प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा एलान किया है। हर्षवर्धन ने कहा कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर देंगे। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को हमारे विशेषज्ञों की टीम देख रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारे यहां दुनिया के विकसित देशों के मुकाबले कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट सबसे अधिक है। हालांकि भारत में शायद कोरोना का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर देगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजी से काम चल रहा है। भारत वैक्सीन तैयार करने और रिसर्च में हमेशा से आगे रहा है। वैक्सीन की सुरक्षा और असर को लेकर वैज्ञानिक कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। हमारे वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत गहराई और गंभीरता से आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि कुछ महीनों पहले तक देश में 10 लाख एक्टिव केस थे जो घटकर अब 3 लाख के करीब हैं। देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इनमें से 95 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। यानी भारत की रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। देश पिछले 10 महीनों से जिस संकट से गुजरा है वह अब खत्म होने की दिखा में बढ़ रही है। कोरोना की इस जंग में आज भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलता में बेहतर स्थिति में है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीन के वितरण को लेकर कहा कि भारत सरकार पिछले 4 महीनों से राज्यों के साथ वैक्सीनेशन की तैयारियों में जुटा हुआ है। लोगों को सुरक्षित तरीके से कोरोना वैक्सीन देने के लिए 260 जिलों के 20 हजार से अधिक वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। हमारी कोशिश होगी कि हमारी प्राथमिकता में शामिल हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाए, लेकिन कोई इसे नहीं लगवाना चाहे तो उस पर दबाव नहीं डाला जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...