- कोरोना जांच, इलाज, दवाईयों, आइसोलेशन, ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटीलेटर बेड तथा जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था को परखा गया
अस्पतालों में 11 अप्रैल को भी होगी मॉकड्रिल
रायपुर। कोरोना के बढ़ते आंकड़े अब खतरे की घंटी बजा रहे हैं।लोगों में डर और भय फिर से एक बार नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इसके इलाज और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉकड्रिल किया गया। प्रदेश के अस्पतालों में मॉकड्रिल 11 अप्रैल को भी जारी रहेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस पर नियंत्रण की तैयारियों को परखने 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल के निर्देश दिए थे। संक्रमण बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों, स्वास्थ्य कर्मियों, एंबुलेंस, परीक्षण उपकरण, मानव संसाधन आदि के इंतजामों का परीक्षण करने कहा गया था।
मॉकड्रिल के दौरान आज शासकीय अस्पतालों में सेवा प्रदायगी की विभिन्न तैयारियों की जांच व समीक्षा की गई। इस दौरान प्रत्येक जिले में क्षेत्रवार स्वास्थ्य केन्द्रों व कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता देखी गई। साथ ही आइसोलेशन, ऑक्सीजन, आईसीयू तथा वेंटीलेटर बेड की व्यवस्था को भी परखा गया। मॉकड्रिल के दौरान हर जिले में रेफरल सेवाओं व इसके लिए एम्बुलेंस तथा आवश्यक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाएं देने वाली संस्थाओं से नेटवर्किंग और प्रभावी कॉल सेंटर की भी जांच की गई। अस्पतालों को जीवन रक्षक औषधियों व उपकरणों के इंतजाम के साथ अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने कहा गया। साथ ही सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों का प्रतीकात्मक रूप से उपयोग करते हुए उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...