वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) से दुनिया भर में अब तक 75.02 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4.21 लाख से अधिक लोगों की इस जानलेवा विषाणु के कारण मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 75,02,278 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,21,032 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से संक्रमित 34 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 10,956 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,97,535 हो गई है। वहीं इस दौरान 396 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8498 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,47,194 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। वहीं कोरोना के कहर के बीच एक महत्वपूर्ण विश्लेषण सामने आ रहा है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी बायोत्रा के मुताबिक कोरोना का कर्व हाल-फिलहाल फ्लैट होता नहीं दिख रहा है।
उन्होंने कहा, ‘जुलाई के मध्य में या अगस्त में देश में कोरोना के मामले पीक पर पहुंच सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि अगले साल की पहली तिमाही से पहले वैक्सीन आएगी।Ó चिंता की बात यह है कि अभी से देश में कई राज्य सरकारों की स्वास्थ्य व्यवस्था का दम फूलने लगा है, जब देश में कोरोना के मामले पीक पर होंगे तो क्या स्थिति होगी। कोरोना के बढ़ते कहर से बचाव के लिए कई सरकारों ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। जैसे कि पंजाब सरकार ने वीरवार को ही आदेश जारी कर कहा था कि शनिवार-रविवार को सख्त लॉकडाऊन लगेगा। बेवजह घर से निकलने पर पाबंदी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 6, 2026 /
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...