Google Analytics Meta Pixel कोरोना: देश में हुई 86 प्रतिशत मौतों में से 80 प्रतिशत मौतें केवल मध्य प्रदेश में - Ekhabri.com

कोरोना: देश में हुई 86 प्रतिशत मौतों में से 80 प्रतिशत मौतें केवल मध्य प्रदेश में

सीआरएस की रिपोर्ट सामने आने के बाद शिवराज सरकार पर उठे सवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के सरकारी डेटा से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस सिस्टम के मुताबिक पूरे प्रदेश में सिर्फ मई के महीने में 1.7 लाख मौतें हुई हैं। अब तक सिर्फ यह कहा जा रहा था कि राज्य में बीते 2 महीने में मरने वालों की संख्या लाखों में है, हालांकि इससे संबंधित कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया था। यह पहली बार है जब सरकारी डेटा में दर्ज इतनी सारी मौतों के बारे में आंकड़े सामने आए हैं। बता दें कि सीआरएस राज्य में हो रहे जन्म और मृत्यु का हिसाब रखता है। सीआरएस के ही सरकारी डेटा के मुताबिक इस बार मई के महीने में हुई मौते हर बार होने वाली मौतों से 4 गुना ज्यादा है. इस साल जनवरी से मई के बीच पिछले साल की मुकाबले 1.9 लाख लोग ज्यादा मरे हैं। राज्य में मई 2019 में 31 हजार और 2020 में 34 हजार लोग मरे थे।
इस बार सिर्फ मई में 6 महीने के बराबर हुई मौतें
आकड़ों के हिसाब से इस बार मार्च में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढऩे लगा। मार्च से अप्रैल तक इतने कम समय में ही मौतों की संख्या दोगुनी हो गई. हैरानी की बात है इस बार मई में 6 महीने के बराबर मौतें दर्ज हुईं हैं।
इंदौर में हुई सबसे ज्यादा मौतें
मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा इंदौर शहर ही प्रभावित रहा है। डेटा की बात करें तो इंदौर में ही सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। इंदौर में अप्रैल-मई 2021 में 19 हजार लोगों की जान गई है जो पिछले 2 साल के हिसाब से 2 गुना ज्यादा है। वहीं भोपाल में अप्रैल-मई 2019 में 528 लोगों की मौत हुई. 2020 में 1204 और 2021 में 11045 लोगों की मौतें हुई हैं, लेकिन मौतों के यह आंकड़े इंदौर और भोपाल जैसे शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि छिंदवाड़ा जैसे ग्रामीण आबादी वाले जिले में भी दर्ज हुई मौतों की संख्या काफी ज्यादा है। मप्र में अप्रैल-मई 2021 में कोविड से हुई मौतों के सरकारी आंकड़े से 40 गुना मौतें दर्ज हुई हैं।
सीआरएस देश में हुई मौतों का हिसाब रखता है
सीआरएस के तहत ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया, देशभर में जन्म और मृत्यु का हिसाब रखता है। सभी राज्यों को सीआरएस पर मौत और जन्म का आंकड़ा दर्ज करना होता है। देश में हुईं मौतें यहां हर हाल में दर्ज होती हैं. सीआरएस हर मौत का रिकॉर्ड रखता है, चाहे कहीं भी, किसी भी कारण से हुई हों, भले मेडिकल सर्टिफि केट बनवाया गया हो या नहीं।
2021 में पिछले साल के मुकाबले 1.9 लाख हुई ज्यादा मौतें
मप्र में इस साल अब तक 3.5 लाख मौतें दर्ज हुई हैं. जनवरी से मई के बीच 2021 में 2019 के मुकाबले 1.9 लाख ज्यादा मौतें हुई हैं। जबकि सरकार ने जनवरी से मई 2021 के बीच केवल 4461 कोविड मौतों की जानकारी दी है। मप्र में अप्रैल-मई 2021 में सरकारी आंकड़ों में दर्ज कोविड मौतों से 40 फीसदी ज्यादा मौतें हुई हैं। आंकड़े के मुताबिक इंदौर में सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। इसके बाद भोपाल, जबलपुर, उज्जैन और छिंदवाड़ा जिलों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। वहीं इस आंकड़े के सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही सरकार की पोल खोल दी थी। अब सरकारी आंकड़ों ने खुद ही सारी सच्चाई बयान कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...