कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें वॉल्टर रीड हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज होगा। हालांकि ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना से संक्रमित हैं। ट्रंप के डॉक्टर सीन कॉनली ने बताया कि गुरुवार शाम उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
एक वीडियो ट्वीट करते हुए राष्ट्रपि ने कहा, “मैं इस समर्थन के लिए सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। मैं वॉल्टर रीड हॉस्पिटल जा रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं ठीक हूं लेकिन हम चाहते हैं कि चीजें ठीक से हो। फर्स्ट लेडी भी ठीक हैं। मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।”
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन के बाहर एक सैन्य अस्पताल में आने वाले दिन कोरोनो वायरस के इलाज के लिए बिताएंगे, लेकिन काम करना जारी रखेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह और फर्स्ट लेडी मेलानिया कोरोना संक्रमित पाए गए है। ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्रंप ने लिखा, ‘आज रात मेरी और मेलानिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम अपनी क्वॉरन्टीन और रिकवरी प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे।’
उधर, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप का कोविड-19 से संक्रमित होना शायद इस वायरस के बारे में ‘सीखने वाला अनुभव’ हो। उन्होंने एमएसएनबीसी पर कहा, ‘हम सभी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा, ‘यह दुखद है और उदास कर देने वाली बात है।’ अध्यक्ष ने कहा कि एहतियात के तौर पर उन्होंने भी जांच कराई है और नतीजे का इंतजार कर रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...