मोदी सरकार ने सभी सक्षम निजी अस्पतालों को टीकाकरण की अनुमति देने के साथ ही 24 घंटे टीकाकरण की मंजूरी भी दे दी है। सरकार का दावा है कि देश में कोरोनारोधी टीके की कोई कमी नहीं है। टीकाकरण केंद्रों पर किसी भी समय टीका लगाया जा सकता है। इसके अलावा राज्य सरकारों को वैक्सीन रखने की व्यवस्था और प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए किसी भी निजी अस्पताल को कोरोना के वैक्सीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने के दौरान कोविन प्लेटफार्म पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसे बाद में सुधार दिया गया। पहली मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों और 45 साल से अधिक के ऐसे लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ है, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी उसी दिन से की गई। पहले दिन की छोटी-मोटी दिक्कतों के बाद दूसरे और तीसरे दिन कोविन प्लेटफार्म बड़ी संख्या में पंजीकरण और अन्य जानकारी से लेकर टीका लगाने का प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी में सफल रहा। देशभर में हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य लोगों को मिलाकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा को टीका लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन सेंटर तक इन्हें पहुंचाने के लिए कोल्डचेन से लेकर लाभार्थी को लगाने तक की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। उन्होंने कहा राज्य सरकारों को वैक्सीन के लिए कोल्डचन, वैक्सीन लगाने के बाद किसी प्रतिकूल असर की स्थिति में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रबंधन, वैक्सीन देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता के आधार पर अधिक से अधिक निजी अस्पतालों में वैक्सीन सेंटर खोलने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जरूरत के मुताबिक राज्यों को वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। कोई भी राज्य जिला या ब्लॉक स्तर या फिर वैक्सीन सेंटर पर जरूरत से अधिक वैक्सीन जमा नहीं करे।
इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में टीका लगवाया। कोविंद ने दुनिया के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में सफल बनाने में जुटे सभी डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया और सभी पात्र नागरिकों से आगे आने और टीका लगवाने की अपील की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...