Google Analytics Meta Pixel भारत में कहर बरपा रहा कोरोना- आज टूट सकता है इस साल रिकॉर्ड, मिले 89 हजार मरीज 713 मरीजों की गई जान - Ekhabri.com

भारत में कहर बरपा रहा कोरोना- आज टूट सकता है इस साल रिकॉर्ड, मिले 89 हजार मरीज 713 मरीजों की गई जान

भारत में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। मौतों ने भी चिंता बढ़ा दी है। कोरोना को रोकने सरकार के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। रोजाना सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है और पर इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। भारत में आज फिर करीब १०००० मरीज बढ़ गए। वहीं ७१४ लोगों की जान गई है। देश एक साल से अधिक समय से कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है, इससे देश में स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 714 मरीजों की जान चली गई। संक्रमितों का यह आंकड़ा पीक से सिर्फ नौ हजार दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 89,129  नए मामले आए हैं और 714 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,23,92,260 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,64,110 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले 81 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले थे और 469 की मौत हुई थी।
-सर्वाधिक आंकड़े से सिर्फ इतने दूर
देश में कोरोना की पहली लहर का पीक 15-16 सितंबर को था, जब 97 हजार से अधिक नए केस सामने आए थे। इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था। इस साल 15 फरवरी के बाद एक बार फिर संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली, जोकि पीक आंकड़ों को छूने के बेहद करीब है। शुक्रवार को भी देश में 81 हजार से अधिक मामले सामने आए और आशंका जताई जा रही है कि इसमें रोजाना अभी बड़ा इजाफा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...