रायपुर, 4 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षकों और स्कलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य के 16 जिलों में 4456 से अधिक सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक और व्याख्याता अब नवीन पदस्थापना पा चुके हैं। कलेक्टरों की निगरानी में पारदर्शी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें शिक्षकों ने अपनी पसंद के विद्यालयों का चयन किया।
इन जिलों में कोरबा, सुकमा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ति, जशपुर, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर और सूरजपुर शामिल हैं। शेष जिलों में यह प्रक्रिया जारी है।
166 स्कूल होंगे समायोजित, 10,297 स्कूल यथावत
राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से केवल 166 स्कूलों को समायोजित किया जा रहा है। इनमें से 133 ग्रामीण और 33 शहरी क्षेत्र के स्कूल हैं, जहां या तो छात्रों की संख्या बेहद कम है या नजदीक में दूसरा स्कूल संचालित हो रहा है। इन स्कूलों को बेहतर शिक्षा की दिशा में उठाए गए कदम के तहत पास के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।
स्कूल भवन, सुविधाएं और शिक्षक रहेंगे सक्रिय
समायोजन के बावजूद स्कूल भवनों का उपयोग यथावत जारी रहेगा और जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ शिक्षकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह चालू रहेंगे, जिनमें केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।
शिक्षा में सुधार की बड़ी पहल
राज्य सरकार का उद्देश्य यह है कि जहाँ छात्रों की संख्या अधिक है, वहाँ पर्याप्त शिक्षक और संसाधन उपलब्ध हों। इससे विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ेगी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर और लैब जैसी सुविधाएं सभी छात्रों को मिलेंगी। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के छात्र अब नजदीकी बड़े स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा में केवल संख्या नहीं, गुणवत्ता है प्राथमिकता
शिक्षा विभाग मानता है कि यह महज प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, बेहतर माहौल और योग्य शिक्षक उपलब्ध हों — चाहे वह शहर में हो या गांव में।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...