Google Analytics Meta Pixel Export में फिर पिछड़ गया देश, आयात भी गिरा - Ekhabri.com

Export में फिर पिछड़ गया देश, आयात भी गिरा

देश के निर्यात में छठे महीने भी गिरावट आई है। पेट्रोलियम,  चमड़ा,  इंजीनियरिंग सामान और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी से देश का कुल निर्यात अगस्त 2020 में 12.66 प्रतिशत घटकर 22.7 अरब डॉलर रहा। निर्यात में अगस्त में आई यह गिरावट जुलाई की 10.21 प्रतिशत और जून में आई 12.41 प्रतिशत गिरावट के मुकाबले भी अधिक है। देश का आयात भी इस साल अगस्त में 26 प्रतिशत लुढ़क कर 29.47 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा 6.77 अरब डॉलर पर आ गया जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 13.86 अरब डॉलर के मुकाबले आधे से भी कम रह गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात का अंतर 4.82 अरब डॉलर था। तेल आयात आलोच्य महीने में 41.62 प्रतिशत घटकर 6.42 अरब डॉलर रह गया। सोने का आयात इस साल अगस्त महीने में उछलकर 3.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो अगस्त 2019 में 1.36 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से अगस्त अवधि के दौरान निर्यात 26.65 प्रतिशत घटकर 97.66 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 48.73 प्रतिशत घटकर 118.38 अरब डॉलर का रहा। इससे व्यापार घाटा आलोच्य अवधि में 20.72 अरब डॉलर रहा। जिन प्रमुख जिंसों के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई, उसमें पेट्रोलियम उत्पाद (-40 प्रतिशत), रत्न एवं आभूषण (-43.28 प्रतिशत), चमड़ा (-16.82 प्रतिशत), मानव निर्मित धागे/कपड़े/मेड-अप (-24.23 प्रतिशत), सभी प्रकार के तैयार परिधा (-14 प्रतिशत) और इंजीनियरिंग (-7.69 प्रतिशत) उत्पाद शामिल हैं।

वहीं चावल, कॉफी, तंबाकू, लौह अयस्क, तिलहल, ऑयल मील, मांस, डेयरी और पाल्ट्री उत्पादों, औषधि और प्लस्टिक जैसे क्षेत्रों के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त माह में आयात के मामले में जिन वस्तुओं में गिरावट दर्ज की गई, उनमें मशीनरी, इलेक्ट्रिकल और गैर-इलेक्ट्रिकल, रसायन, लकड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान तेल आयात 53.61 प्रतिशत घटकर 26 अरब डॉलर रहा। वहीं गैर-तेल आयात 40 प्रतिशत घटकर 92.35 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया में निर्यात संगठनों के महासंघ फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने श्रम गहन क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट को लेकर चिंता जताई। इस क्षेत्र से निर्यात में गिरावट का देश में रोजगार सृजन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आयात का भी विश्लेषण करने की जरूरत है। आयात में इतनी तीव्र गिरावट से आने वाले महीनों में औद्योगिक पुनरूद्धार पर असर पड़ सकता है।

भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्र में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा चावल, अनाज, तिलहन का निर्यात बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग में आने वाले समय में आगे बढ़ने की प्रवृत्ति है। इक्रा लि. की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि हमारा अनुमान है कि चालू खाते में 2020-21 की दूसरी तिमाही में 7 से 10 अरब डॉलर का अधिशेष होगा। इस बीच, रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश का सेवा क्षेत्र का निर्यात जुलाई में 10.76 प्रतिशत घटकर 17.03 अरब डॉलर रहा। वहीं सेवा आयात भी जुलाई में 21.69 प्रतिशत घटकर 10 अरब डॉलर रहा।

उधर, एक वेबिनार (इंटरनेट के जरिये आयोजित सेमिनार) में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह (8 से 14) में निर्यात 10.73 प्रतिशत बढ़कर 6.88 अरब डॉलर रहा। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे पास कपड़ा, रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों को ऊपर लाने के लिये काफी गुंजाइश है। देखा जाए तो कुल मिलाकर उद्योग क्षेत्र में परिदृश्य काफी सकारात्मक बना हुआ है। मंत्री ने कहा कि सप्ताह के दौरान आयात 22 प्रतिशत घटकर 6.6 अरब डॉलर रहा, इसीलिए हम सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुद्ध रूप से निर्यातक रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *