Google Analytics Meta Pixel दंपती से लूट, नाइलोन की रस्सी से पत्नी की हत्या: पति के हाथ-पैर बांधे - Ekhabri.com

दंपती से लूट, नाइलोन की रस्सी से पत्नी की हत्या: पति के हाथ-पैर बांधे

परिजन बोले- दामाद ने ही मारा, पुलिस ने हिरासत में लिया
रायपुर। जांजगीर में बदमाशों ने सोमवार देर रात कार सवार दंपती से लूट और मारपीट की। फिर नाइलोन की रस्सी से महिला का गला घोंट दिया। बदमाशों ने पति को भी रस्सी से बांध दिया और भाग गए। बाद में किसी तरह युवक ने अपने परिचित को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद दोनों पतोरा पुलिस चौकी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। दंपती कोरबा से बिलासपुर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस को कहानी पर संदेह है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दामाद ने ही हत्या की है। बदमाश कार से मोबाइल, लैपटॉप और 45 हजार रुपए लूट कर ले गए। चौंकाने वाला है, कार की पीछे की सीट में पड़े गहनों को हाथ नहीं लगाया। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक (30) एक सीए के लिए काम करता है। वह रिकवरी के सिलिसले में अपनी पत्नी दीप्ति सोनी (28) के साथ कार में सोमवार को कोरबा गया था। वहां से दोनों शाम करीब 6 बजे लौट रहे थे। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रास्ते में पतोरा चौकी के पास फॉरेस्ट बैरियर पर रात करीब 10.30 बजे टॉयलेट करने के लिए उसने गाड़ी रोक दी। वह उतरा ही था कि थोड़ी दूर आगे खड़ी कार से 4 बदमाश आए और मारपीट शुरू कर दी।
महिला के गले में रस्सी डालकर सीट में बांध दिया गला
इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। दीप्ति आगे वाली सीट पर बैठी थी। बदमाशों ने उसके गले में नाइलोन की रस्सी बांधी और खींचकर सीट में पीछे की ओर बांध दी। इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं देवेंद्र के भी हाथ-पैर बांधकर बदमाश भाग निकले। बाद में किसी तरह देवेंद्र ने मोबाइल पर कॉल कर बलोदा में रहने वाले अपने परिचित गैस एजेंसी संचालक को सूचना दी।
तीन साल से दीप्ति का अपने मायके वालों से कोई संबंध नहीं था
दंपती की 7 साल की एक बेटी भी है। देवेंद्र उसे घर में ही छोड़कर गया था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से दीप्ति का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। देवेंद्र ने उनसे बातचीत और आना-जाना पूरी तरह से बंद करा दिया था। दीप्ति के परिजनों ने भी देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...