Google Analytics Meta Pixel विवादित ढांचा ध्वंस केस में 28 साल बाद कोर्ट आज सुनाएगा फैसला - Ekhabri.com

विवादित ढांचा ध्वंस केस में 28 साल बाद कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

अयोध्‍या में विवादित ढांचा ध्‍वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगा। छह दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने का आपराधिक मामला पिछले 28 साल से अदालत में लंबित था। विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कुल 32 आरोपी हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और उमा भारती समेत 32 लोगों के नाम शामिल हैं। आडवाणी, जोशी और उमा भारती पर दिसंबर 1992 में 15वीं सदी के निर्मित ढांचे को साजिश के तहत गिराने का आरोप है। आज इस मामले में 11 बजे तक फैसला आने की उम्मीद है।

इस मामले में 49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से 17 की मौत हो चुकी है। सीबीआई व अभियुक्तों के वकीलों ने करीब आठ सौ पन्ने की लिखित बहस दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई ने 351 गवाह व करीब 600 से अधिक दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए हैं। लिहाजा इसके मद्देनजर अदालत का फैसला भी करीब दो हजार पन्ने का हो सकता है। 30 सितंबर, 2019 को सुरेंद्र कुमार यादव जिला जज, लखनऊ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें फैसला सुनाने तक सेवा विस्तार दिया था। विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल का अंतिम फैसला 30 सितंबर को होगा। सीबीआई के वकील ललित सिंह के मुताबिक कि यह उनके न्यायिक जीवन में किसी मुकदमे का सबसे लंबा विचारण है। वह इस मामले में वर्ष 2015 से सुनवाई कर रहे हैं।

बता दें कि 28 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ढांचा विध्वंस के आपराधिक मामले में फैसला सुनाने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने सभी आरोपियों को 30 सितंबर को तलब किया है। सुनवाई पूरी होने के बाद वे एक सितंबर से ही अपना निर्णय लिख रहे हैं। यह उनका आखिरी फैसला होगा।

Read Also  सचिन पायलट ने किया साफ, BJP में नहीं जा रहा

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का फैसला सुनाने के लिए विशेष न्यायाधीश का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया था। फैसला उसी हाईकोर्ट परिसर में सुनाया जाएगा, जिसमें करीब 10 वर्ष पहले अयोध्या के दीवानी मामले का निर्णय सुनाया गया था।

वहीं इस फैसले को लेकर रामनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फैसले की पूर्व संध्या पर अयोध्या में फैसले को लेकर न तो कोई संशय दिखा और न ही कोई चिंता। आम दिनों की तरह अयोध्या अपनी रौ में नजर आई। मठ-मंदिरों से लेकर सरयू घाटों तक भक्तों की कतार लगी रही। हालांकि फैसले के मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा को और भी पुख्ता कर दिया गया है।

बाबरी विध्वंस प्रकरण में आने वाले फैसले को लेकर अयोध्या में कहीं कोई तनाव नहीं दिखा। बल्कि कोविड-19 संक्रमण के बीच अयोध्या भक्तों से गुलजार दिखी। मंगलवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तो वहीं रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर भी भक्तों की कतार लगी रही। भीड़ का आलम यह रहा कि हनुमानगढ़ी चौराहे से लेकर डाकखाना तिराहे तक भीषण जाम की स्थिति रही। सुरक्षा के मद्देनजर रामकोट क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। हरिद्वारी बाजार तिराहे व हनुमानगढ़ी चौराहे पर पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। यही नजारा सरयू तट का भी रहा। सरयू घाटों पर भक्तों की भीड़ दिखी। लोग स्नान पूजन में मगन थे।

वहीं बाबरी विध्वंस के फैसले को लेकर मुस्लिम इलाकों में भी कोई हलचल नहीं दिखी। आलमगंज कटरा, सुटहटी, कजियाना जैसे मुस्लिम मोहल्लों में लोग रोजमर्रा के कामों में जुटे रहे। बाबरी विध्वंस फैसले को लेकर न कहीं कोई चर्चा दिखी न कहीं कोई उत्सुकता। बाबरी विध्वंस को अपनी आंखों से देखने वाले मुस्लिम जरूर कुछ नाराज नजर आए और उन्होंने आरोपियों को सजा देने की भी मांग की, लेकिन यह भी कहते नजर आए कि अब ये सब पुरानी बातें हो गईं हैं इन्हें भूलना ही ठीक है।

Read Also  मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील- ईद मनाएं लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पालन भी करें

तुलसी उद्यान के पास सिलाई की दुकान करने वाले मो. इस्लाम ने कहा कि उस समय जो हुआ वह ठीक नहीं था, जो दोषी रहे उन्हें कठोर सजा देनी चाहिए तथा जिनके यहां लोग मारे गए, नुकसान हुआ, सरकार उनके परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा दे। आलमगंज कटरा निवासी अफरोज बानो ने कहा कि उस समय की स्थिति याद करने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है, लेकिन अब वह स्थिति नहीं है। पहले वाली बात नहीं रही, हम हिंदुओं के यहां त्योहार में जाते हैं, हिंदू हमारे यहां त्योहार में आते हैं।

युवा मुस्लिम मो.वसी ने कहा हमने तो बाबरी विध्वंस की कहानी सुनी है, लेकिन हम उसको अब भूलना चाहते हैं। आज अयोध्या को विवाद नहीं, विकास की जरूरत है। राममंदिर बने हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन अयोध्या में रोजगार के संसाधन जरूर बढ़ें। सुटहटी निवासी सुल्तान अंसारी ने भी कहा कि अब पुरानी बातों को याद करने से क्या फायदा, हम इस बात से खुश हैं कि सदियों का विवाद खत्म हो गया है। अब अयोध्या को नया स्वरूप मिलेगा। अयोध्या का विकास होना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *