रायपुर। आज पूरे विश्व में भारत ने कोरोना संक्रमण में नया कीर्तिमान बनाया है। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 3702595 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 973175 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 78586 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 63991 संक्रमित मिले है,जिसमें 31931 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 555 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 31505 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पाए गए 2228 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 621, बिलासपुर से 309, राजनांदगांव से 253, रायगढ़ से 150, बलौदाबाजार से 108, दुर्ग से 79, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 64, बालोद से 60, मुंगेली से 59, महासमुन्द से 57, सूरजपुर से 52, दंतेवाड़ा से 43, बेमेतरा से 36, गरियाबंद से 36, कांकेर से 32, कोरिया से 31, धमतरी से 29, कोण्डागांव से 27, सरगुजा से 24, बलरामपुर से 20, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 18, जशपुर से 13, बस्तर से 12, सुकमा से 7, नारायणपुर से 6, कबीरधाम से 2 और अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल हैं। रविवार को पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार 505 है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 3 और विभिन्न बीमारियों से पीडि़त कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों की मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल 16 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...