रायपुर, 27 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में क्रेडाई और रियल एस्टेट सेक्टर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान क्रेडाई के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी माह राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कन्वेंशन के संबंध में जानकारी दी। यह कन्वेंशन ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को इस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कन्वेंशन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और रियल एस्टेट सेक्टर की भूमिका को राज्य के शहरी विकास और आधारभूत संरचना के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, संजय रहेजा, अभिषेक बछावत सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।










