Google Analytics Meta Pixel कश्मीर में आतंकियों से भिड़ेंगी सीआरपीएफ की महिला जांबाज - Ekhabri.com

कश्मीर में आतंकियों से भिड़ेंगी सीआरपीएफ की महिला जांबाज

कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए अब बहादुर बेटियां भी प्रहार करती नजर आएंगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला बटालियन आतंकरोधी अभियानों में मार्च के दौरान शामिल होंगी। हालांकि, मौजूदा समय में प्रदेश में तैनात महिला कर्मी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में महिला आगुंतकों की जांच पड़ताल तक सीमित हैं। कुछ समय के लिए इन्हें कानून व्यवस्था की स्थिति में महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए तैनात किया जा चुका है।

 

सीआरपीएफ से पूर्व असम राइफल्स की महिला बटालियन की एक कंपनी घाटी में आतंकरोधी अभियानों और एलओसी के साथ सटे कुछ इलाकों में नाका ड्यूटी में मुस्तैद हैं। असिस्टेंट कमांडेंट, कमांडेंट, डीआईजी और आईजी रैंक की सीआरपीएफ और बीएसएफ की महिला अधिकारी पहले भी कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में भाग ले चुकी हैं, लेकिन कांस्टेबल से इंस्पेकटर रैंक की महिला सीआरपीएफ या महिला बीएसएफ कर्मी व अधिकारी कभी भी किसी आतंकरोधी अभियान में शामिल नहीं की हैं। वर्ष 2018 में महिला सीआरपीएफ कर्मियों और सीआरपीएफ के महिला कमांडो दस्ते ने कई जगह पत्थरबाजों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है।

 

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की महिला बटालियन को आतंकरोधी अभियानों में शामिल करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी सहमति की मुहर लगा चुका है। इस समय इसका प्रशिक्षण जारी है। आतंकरोधी अभियानों के लिए वादी में तैनात की जाने वाली  महिला सीआरपीएफ कर्मियों को छह से आठ सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीआरपीएफ की महिला बटालियन को घाटी में आतंकरोधी अभियानों में श्ाामिल करने का फैसला लगभग छह माह पहले लिया था। उसके बाद प्रयोग के तौर पर वादी के कुछेक हिस्सों में महिला सीआरपीएफ कर्मियों की कुछ टुकड़ियों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में शामिल किया। इन टुकड़ियों ने घेराबंदी करने से लेकर आतंकियेां के संभावित ठिकाने की तलाशी लेने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Read Also  गहलोत बोले-पायलट ने गद्दारी की, सीएम कैसे बन सकता है उसके पास 10 विधायक नहीं

 

 

 

उन्होंने एक्शन में भी भाग लिया। इस प्रयोग के परिणामों के आकलन के बाद आतंकरोधी अभियानों में महिला सीआरपीएफ कर्मियों को शामिल करने का औपचारिक फैसला लिया है। आतंकरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को कश्मीर की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों से भी अवगत कराया जा रहा है। महिला सीआरपीएफ कर्मियों को भर्ती बाद दिए जाने वाले प्रशिक्षण में हथियार चलाना, मार्शल आर्ट, तलाशी लेना, घेराबंदी करना, भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटना इत्यादि शामिल रहता है। इसके अलावा महिला सीआरपीएफ कर्मियों को कमांडो की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

 

 

यह किसी भी तरह से पुरुष कमांडो दस्ते की ट्रेनिग से कम नहीं होती। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला सीआरपीएफ कर्मी आपरेश्ानल ड्यूटी में अपने पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटी है। उन्हें विभिन्न् विस्फोटकों का पता लगाने से लेकर उन्हें नष्ट करने का भी प्रशिक्षण आवश्यकतानुसार प्रदान किया जाता है।

 

 

श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ महानिरीक्षक चारु सिन्हा ने भी महिला सीआारपीएफ कर्मियों को आतंकरोधी अभियानों में शामिल किए जाने की पुष्टि की है। शुरू में कुछेक जगहों पर इन्हें तैनात किया जाएगा। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। आतंकरोधी अभियानों में घेराबंदी व तलाशी में महिला सीआरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में स्थानीय महिलाएं खुद को ज्यादा सहज महसूस कर सकेंगी। जब किसी घर में तलाशी ली जानी होगी तो वहां महिला सीआरपीएफ कर्मी ही महिलाओं से पूछताछ करेंगी और जरूरत पड़ने पर आतंकियों से भी लड़ेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...